फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,order,court,hearing

नगर निगम तीन हफ्तों में दें आधुनिक बूचड़खाने बनाने की रिपोर्ट

विज्ञापन
nagar nigam,order,court,hearing
जम्मू। प्रदेश के दोनों राजधानी शहरों में आधुनिक बूचड़खाने के निर्माण के लिए नगर निगमों को तीन हफ्ते में उच्च न्यायालय में ताजा जानकारी संबंधी पेश करनी होगी। यह निर्देश मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायाधीश मोहन लाल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बुधवार को मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर नगर निगम को गैर पंजीकृत बूचड़खाने, मीट की दुकानों और बिना लाइसेंस के चलने वाले बूचड़खानों को बंद करने के संबंध में जानकारी देने के लिए कहा गया है। गैर सरकारी संस्था ने इन्हें बंद करने की याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

यह मामला न्यायालय पहुंचने पर निगम की ओर से जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया था कि इसके लिए टेंडर कर दिए हैं। सात-आठ माह में काम पूरा हो जाएगा। इस पर खंडपीठ ने कहा कि यह वक्त निकल चुका है और यह नहीं बताया गया कि काम शुरू हुआ या नहीं। लिहाजा तीन हफ्तों में नगर निगम बताए कि इनके निर्माण के लिए क्या किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed