फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,meeting,jammu news

34 प्रस्तावों पर होगा फैसला, बदल सकते हैं शहर के कई चौकों के नाम

विज्ञापन
nagar nigam,meeting,jammu news
जम्मू। नगर निगम के जनरल हाउस में सोमवार को दूसरे दिन 38 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जाएगा। शहर के कई चौकों के नाम बदले जा सकते हैं। कई विकास मुद्दों पर सत्तापक्ष और विपक्षी पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हो सकती है।
विज्ञापन

सबसे पहले मेयर चंद्र मोहन गुप्ता बेलीचराना में स्व. मेजर सोमनाथ शर्मा का बुत लगाने के प्रस्ताव रखेंगे। पार्षद बलदेव सिंह बलोरिया जैकफीट के भवन को नगर निगम के आधीन लाने का प्रस्ताव रखेंगे। पार्षद जीत कुमार पुराने और जर्जर क्वार्टर गिराने पर, पार्षद सूरज प्रकाश पाधा पार्कों में सुविधाएं देने, राजेंद्र शर्मा नई दिल्ली के पलिका बाजार की तर्ज पर बाजार का ढांचा जेडीए की जमीन में स्थापित करने का प्रस्ताव लाएंगे। पार्षद पवन शर्मा शहर में रेहड़ी जोन के लिए अलग से साइट बनाने, दिनेश गुप्ता आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए हाउस फॉर ऑल योजना के तहत लाभ पहुंचने का प्रस्ताव जनरल हाउस में रखेंगे। पार्षद प्रमोद कपाही नवरात्र के दौरान हलाल और झटका मीट की दुकानें बंद रखने, अशोक कुमार मन्हास गर्मियों में पानी की आपूर्ति सुचारु करने, प्रो. युद्धवीर सेठी बरसात में हुए नुकसान पर दौरा कर लोगों को लाभ पहुंचाने की बात रखेंगे। पार्षद सतपाल खजुरिया पार्षदों के लिए 15 लाख रुपये विशेष फंड का प्रावधान करने, अक्षय कुमार एक सप्ताह के अंदर काम शुरू न होने पर काम का टेंडर रद्द करने, अमित गुप्ता विक्रम चौक के पास मदर टेरेसा का बुत स्थापित करने का प्रस्ताव लाएंगे। भानू महाजन नाले, नालियों की समस्या के निदान करने पर, शाम लाल गुरु रवि दास मंदिर बाहु फोर्ट चौक का नाम सवित्री बाई फूले चौक रखा रखने पर प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन

पार्षद अनिल कुमार परेड मैदान का नाम पंडित प्रेमनाथ डोगरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रखने, सुनीत कुमार उस्ताद मोहल्ला के लिए एक डिस्पेंसरी खोलने और रितु चौधरी भी वार्ड में डिस्पेंसरी खोलने की मांग उठाएंगी। संध्या गुप्ता पेयजल पाइपों को बदलने के लिए बजट स्वीकृत करने, गोपाल गुप्ता डीसी कार्यालय के पास पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखेंगे। पार्षद राजकुमार नागरिग सचिवालय में पार्षदों के लिए गेट पास की सुविधा देने, रशपाल भारद्वाज वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के बारे में पूरी जानकारी मुहैया करवाने की बात रखेंगे। पार्षद विजय चौधरी एमसी के एक्सईएन को भी शक्ति अन्य विभागों की तर्ज पर देने, महिंद्र कुमार सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, राहुल कुमार बाहु प्लाजा ग्रिड स्टेशन ऑफिस से पीछे चौक का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक रखने पर प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed