फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam meeting

Jammu News: मेयर के व्यवहार पर विपक्षी पार्षदों का प्रदर्शन, काली पट्टियां बांध बैठे सदन में

विज्ञापन
nagar nigam meeting
विपक्ष के पार्ष्ज्ञद सदन में बैठे काली पट्टियां बांध कर
प्रतिपक्ष का आरोप : अनैतिक व्यवहार से दुखी हैं, नहीं सुनी जा रही बात
विज्ञापन

- पार्षद अपनी बात रख रखें तो उन्हें हाउस से बाहर निकाला जा रहा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विपक्षी पार्षदों ने मेयर राजिंदर शर्मा के अनैतिक व्यवहार के खिलाफ काली पट्टियां बांधकर टाउन हाल के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद पार्षद जनरल हाउस की बैठक में भी काली पट्टियां बांधकर बैठे और रोष जताया। सदन में भी पार्षदों ने सुनवाई न होने पर मेयर को घेरा। कहा कि लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है। लोगों की आवाज दवाई जा रही है। यह सहन नहीं होगा।

नेता प्रतिपक्ष द्वारका चौधरी, अमित गुप्ता, गौरव चोपड़ा ने कहा कि अपना पक्ष रखने पर पार्षदों को सदन से बाहर किया जा रहा है। यह सरासर अन्याय है। प्रस्तावों पर बहस नहीं हो पा रही। कई जनहित मुद्दों पर प्रस्ताव सुनवाई के लिए सदन में नहीं लाए जा रहे। ऐसे में कैसे शहर की समस्याओं का हल होगा। ऐसे प्रस्तावों को सुनवाई के लिए रखा जा रहा है, जिनका कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सदन में पहले पारित किया गया था कि कोई संपत्ति कर नहीं लगाया जाएगा। सदन की अनदेखी कर यह टैक्स लगा दिया गया। मेयर इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? संपत्ति कर या प्रति यूनिट बिजली दरें बढ़ाने पर पार्षद विरोध जता चुके हैं। फिर भी दरों में बढ़ोतरी हुई, जो विरोध कर रहे हैं, उन्हें बाहर किया जा रहा है। मेयर का यह व्यवहार शर्मनाक है। मौजूदा समय में लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विकास कार्य अधर में लटके हैं। नए काम शुरू नहीं हो पाए हैं। वहीं, पार्षद हाउस में नारेबाजी करते हुए पहुंचे और अपनी सीटों पर बैठे। इस मौके पर विपक्षी पार्षद भानू महाजन, कमल सिंह, इंद्रजीत सिंह, युद्धवीर सिंह, सोबत अली, अनु बाली, रानी देवी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed