{"_id":"635c40153aad1e71cb7cb843","slug":"nagar-nigam-jammu-city-news-jmu2711005113","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम तेजी से होंगे, देरी होने पर देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम तेजी से होंगे, देरी होने पर देना होगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू नगर निगम में अब काम तेजी से होंगे और देरी होने पर संबंधित स्टैंडिंग कमेटियों के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। यह फैसला मेयर राजिंद्र शर्मा ने स्टैंडिंग कमेटियों के चेयरमैन से बैठक कर लिया है। इसके तहत अब हर हफ्ते की शुरूआत में स्टैंडिंग कमेटियों की बैठकों की समीक्षा होगी।
उन्होंने कहा कि बैठकों में लिए गए फैसले सिरे नहीं चढ़ पाते हैं। ऐसे में काम बीच में रुक जाते हैं। अब हर सप्ताह बैठकों की समीक्षा की जाएगी। इसमें काम तेज गति से सिरे चढ़ेंगे और शहरवासियों को सुविधा मिलेगी। घरों के नक्शे पास करवाना आसान होगा। पहले सात एनओसी ली जाती थी, लेकिन अब केवल चार ही ली जा रही हैं। लोग अनुमति लेकर ही निर्माण करवाएं। शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। इसमें शहरवासी सहयोग कर काम को आसान बनाएं। जारी परियोजनाओं का काम समय पर पूरा हो। उन्होंने कहा कि सब मिलकर जम्मू का विकास करवा सकते हैं। शहर के विकास के लिए लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे और उन्हें लागू करवाया जाएगा। इस मौके पर सोशल जस्टिस्ट कमेटी के चेयरमैन अजय गुप्ता, हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन राज कुमार आदि मौजूद रहे।