फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam

शहर में हर संपत्ति का होगा क्यूआर कोड, एक क्लिक से मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
nagar nigam
जम्मू। शहर में अब आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति का अपना क्यूआर कोड होगा। बस एक क्लिक करने से पूरी जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हर संपत्ति की जियो टैगिंग की जाएगी, जिसके लिए जीआईएस मैपिंग होनी है। यह सर्वे इसी सप्ताह से शुरू होगा, जिसके लिए नगर निगम आयुक्त ने आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में नगर निगम के पास लोगों की वाणिज्य या आवासीय संपत्ति बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम की ओर से जियो टैगिंग की जाएगी। इसमें क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पता और नंबर प्लेट भी जारी होंगी। जल्द ही घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा, जिसके बाद जानकारी आनलाइन की जाएगी। घर मालिकों को संपत्ति के बारे में जानकारी देनी होगी। टीमों के लिए नगर निगम की ओर से पहचान पत्र जारी किए गए हैं, ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। सर्वे के दौरान घर में पानी-बिजली कनेक्शन, कमरों की संख्या और जमीन की जानकारी एकत्रित की जाएगी। कुछ घरों में लोगों ने पानी के दो-दो कनेक्शन ले रखे हैं, जबकि बिल एक ही का अदा किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल-पार्किंग की मिलेगी जानकारी
सर्वे में अस्पताल और पार्किंग की सुविधा के बारे में जानकारी मिलेगी। इस बारे में भी आंकड़ा एकत्रित किया जाएगा। जहां अस्पताल या पार्किंग की जरूरत होगी वहां पर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह-वाणिज्य कर लगाने में होगी आसानी
सर्वे के बाद गृह-वाणिज्य कर और पानी का शुल्क वसूलने में सुविधा होगी। मौजूदा समय में शहरवासी सही जानकारी नहीं देते हैं। आय कम बताने के कारण लोग बीपीएल और एपीएल योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। इस बारे भी सही जानकारी मिलेगी। अपात्र लोग बाहर हो सकेंगे।

नक्शा पास करवाने में मिलेगी सुविधा
सर्वे के बाद नक्शा पास करवाने में भी सुविधा मिलेगी। हाउस नंबर डालने के बाद पूरा विवरण नगर निगम के पास होगा। आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद नक्शा पास होगा।
आवसीय और वाणिज्यिक संपत्ति की जियो टैगिंग की जाएगी। हर घर का डिजिटल नंबर और प्लेट जारी की जाएगी। संपत्ति संबंधी विवरण आनलाइन होगा।
- राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed