फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Municipal Corporation will vacate two hundred more shops

कार्रवाई: जम्मू नगर निगम खाली करवाएगा दो सौ ज्यादा दुकानें

Tue, 10 May 2022 05:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2022 05:45 PM IST
सार

नगर निगम का कहना है कि शिकायतें मिल रही हैं कि जिन्हें व्यापारिक प्रतिष्ठान आवंटित किए हैं उन्होंने उन्हें आगे किराये पर चढ़ा दिया है। यह नियमों के विपरीत है।

विज्ञापन
Jammu Municipal Corporation will vacate two hundred more shops
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू नगर निगम जल्द ही दो सौ से ज्यादा दुकानों को खाली करवाएगा। इस संबंध में दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इन दुकानों का नए सिरे से आवंटन होगा। आवंटित दुकानों को आगे किराये पर देने के मामले का नगर निगम ने कड़ा संज्ञान लिया है। इससे निगम को नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार वर्षों पहले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लोगों को रोजगार चलाने के लिए आवंटित किया गया था, लेकिन लोगों ने ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानों और प्रतिष्ठानों को दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया है। जब भी नगर निगम जांच करती है, तो संबंधित लोग दस्तावेज नहीं दिखा पाते हैं। जबाव मिलता है कि यह प्रतिष्ठान उनके रिश्तेदार ने किराये पर दिया है। नगर निगम को मौजूदा बाजार दर के हिसाब से किराया भी नहीं मिल रहा है, जिससे राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ आवास कर्मचारियों को आवंटित किए गए हैं, जिन्हें भी उन्होंने किराये पर दे दिया है। हर जगह नियमों का उल्लंघन होने पर निगम सख्त हो गया है। जून में समय पूरा होने के बाद कार्रवाई आरंभ हो जाएगी। इससे पहले गांधी नगर में दो से तीन मामलों में आवासों को खाली करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारिक प्रतिष्ठान को खाली करवाने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतें मिल रही हैं कि जिन्हें व्यापारिक प्रतिष्ठान आवंटित किए हैं उन्होंने उन्हें आगे किराये पर चढ़ा दिया है। यह नियमों के विपरीत है। इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खाली करवाया जाएगा।- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम


नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसे अनुमति मिली है, उसकी जगह दूसरा काम नहीं कर सकता है। कई जगहों में ऐसे मामले सामने आए हैं। इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खाली करवाया जाएगा। - अतुल गुप्ता, सचिव, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed