{"_id":"62797e06d8b08f0a8f256c79","slug":"nagar-nigam-jammu-city-news-jmu259475468","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम जलशक्ति कर्मियों को जल्द जारी करेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम जलशक्ति कर्मियों को जल्द जारी करेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम के अधीन जलशक्ति विभाग की विंग के कर्मचारियों को जल्द ही वेतन की अदायगी हो जाएगी। इसके लिए निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मेयर ने अधिकारियों को जल्द ही वेतन अदायगी संबंधी कार्रवाई को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को मेयर चंद मोहन गुप्ता ने अधिकारियों से बैठक कर वेतन संबंधी प्रक्रिया पर चर्चा की। साथ ही जल्द प्रक्रिया को पूरा करने निर्देश दिए हैं, ताकि जलशक्ति विंग के कर्मचारियों को वेतन जारी किया जा सके। सनद रहे कि जलशक्ति विंग के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण उन्हें परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के चलते जलशक्ति विंग के कर्मी विरोध जता चुके हैं और साथ ही वेतन अदायगी के लिए 12 मई तक का समय दिया है।
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता के अनुसार जलशक्ति विभाग से नगर निगम के पास रिकॉर्ड आने में देरी के चले दिक्कत हुई है। अब फाइलों को तैयार कर अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। नगर निगम के अनुसार इस माह कर्मचारियों को एक साथ तीन माह का वेतन जारी कर दिया जाएगा। बिना वेतन काम नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
कागजी कार्रवाई को पूरा करवाया जा रहा है। विंग नगर निगम की अधीन काम कर रही है। रिकार्ड तैयार कर नगर निगम के माध्यम से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जल्द वेतन अदायगी होगी।
- विजय कुमार, कार्यकारी, नगर निगम