फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam

स्लैब तैयार, गृह कर लगाने की तैयारी

विज्ञापन
nagar nigam
जम्मू। प्रशासनिक परिषद के संकेतों के बाद अब नगर निगम शहरवासियों पर गृह कर लगाने की तैयारी में है। इसके लिए स्लैब तैयार कर लिया गया है। 14 मई को प्रस्तावित जनरल हाउस की बैठक में कर पर चर्चा होगी। सहमति बनने के बाद शहवासियों से सुविधाओं के लिए कर वसूलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासनिक परिषद की बैठक में जनता पर कर लगाने के लिए स्पष्ट संकेत दिए गए हैं। अब नगर निगम आदेशों को लागू करेगा। मौजूदा समय में नगर निगम की आय के स्त्रोत सीमित हैं। अगर कर लगते हैं तो निगम की आय में इजाफा होगा। मौजूदा समय में नगर निगम विकास कार्यों के लिए अनुदान या फिर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्वीकृत राशि पर निर्भर है। हालांकि जनरल हाउस की कई बैठकों में पहले भी कर लगाने के संबंध में काफी चर्चा हो चुकी है। इस दौरान सहमति नहीं बनने के कारण प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब प्रशासनिक परिषद की बैठक में कर वसूलने के बारे में संकेत दिए हैं। साथ ही इलाके के हिसाब से कर वसूलने के लिए कहा गया है। उधर, नगर निगम की ओर से कर लगाने के लिए स्लैब निर्माण पर काम पूरा हो गया है। अब हाउस में सहमति बनने के बाद कर वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मौजूदा समय में शहरवासी कोई टैक्स अदा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के आय के स्त्रोत कम हैैं। शहर में विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए कर जरूरी हैं। इस पर हाउस में मंथन किया जाएगा। सहमति बनी तो कर प्रक्रिया लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेयर, चंद्र मोहन गुप्ता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed