फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,demand,development,jammu news

जम्मू शहर में नालों की सफाई के लिए तत्काल ढाई करोड़ दे सरकार

विज्ञापन
nagar nigam,demand,development,jammu news
जम्मू। शहर में नालों की सफाई के लिए शहरी निकासी योजना के तहत तत्काल प्रभाव से ढाई करोड़ रुपये देने की मांग की गई है। नगर निगम ने इसके लिए डीपीआर बनाकर भेजी है, ताकि बीते दिनों बारिश से खस्ताहाल हुए नालों की मरम्मत और सफाई करवाई जा सके। नगर निगम ने माई टाउन माई प्राइड योजना के तहत गांधी नगर रेहड़ी जोन के पास नाले को कवर करने का काम शुरू कर दिया है। इस नाले के ऊपर लोहे के जाले बनाकर रखे जा रहे हैं, ताकि समय-समय पर इनको खोलकर सफाई की जाए सके। इसके लिए 70 लाख रुपये जारी हुए हैं। बीते दिनों इस नाले की वजह से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा शहर के त्रिकुटा नगर, नानक नगर में भी नालों पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इनकी सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने बताया कि एक हजार करोड़ रुपये का शहरी निकासी प्लान बनाकर सरकार को सौंपा गया है। अब इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है, लेकिन इस समय तत्काल प्रभाव से ढाई करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी गई है, ताकि इससे शहर के नालों की हालत ठीक की जा सके।
विज्ञापन

--------
अब कवर नालों पर सफाई के लिए जगह होगी
मेयर ने बताया कि अब शहर में अगर कहीं पर भी नाले को कवर किया जाएगा। उस पर एक लोहे का जाली बनाकर रखी जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर इसे उठाकर सफाई की जा सके। मौजूदा समय में शहर में कई नालों को कवर कर अतिक्रमण किया गया है। इनकी वजह से नालों में पानी की निकासी नहीं हो पाती और ओवरफ्लो होने से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

-------
हर साल करोड़ों खर्च, पर फायदा कुछ नहीं
जब तक नालों को पूरी तरह से पक्का नहीं बनाया जाएगा। तब तक ऐसी ही हालत होती रहेगी। हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने से क्या फायदा होगा। उनके क्षेत्र में नालों की वजह से दो पुल टूट गए हैं। यदि नालों की हालत ठीक होती तो इसका पानी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। क्षेत्र के कई लोग नालों की वजह से परेशान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- युद्धवीर सिंह, पार्षद, वार्ड-75
--------
विकास के लिए आए करोड़ों रुपये लैप्स हो गए
शहर में नालों को कंक्रीट का बनाना चाहिए। हर नाला पक्का होना चाहिए, लेकिन हर साल नालों पर पैसा खर्च करना एक आय का साधन बनाया गया है। इसलिए हर साल पैसे खर्च करने का कोई लाभ नहीं। जब तक हर एक नाला पूरी तरह से पक्का नहीं होगा। तब तक कुछ नहीं हो सकता। कई बार विकास के लिए आए करोड़ों रुपये लैप्स हो गए हैं।
शाम लाल, पार्षद, वार्ड 48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed