{"_id":"63a4c6b8fe22d857c61561fc","slug":"nagar-nigam-city-reporter-news-jmu274973314","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सपनों के घर की आस पहला पड़ाव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सपनों के घर की आस पहला पड़ाव पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकार ने नगर निगम जम्मू के सफाई कर्मियों के लिए आवासीय कालोनी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैन बजालता गांव में सरकार की 84 कनाल जमीन आवासीय एवं शहरी विकास विभाग को ट्रांसफर कर दी गई है। कालोनी में सिर्फ स्थायी सफाई कर्मियों को जगह मिलेगी या फिर अस्थायी कर्मियों को भी, इस पर फिलहाल अभी कुछ तय नहीं हुआ है। अब नगर निगम प्रशासन सरकार के समक्ष आगे का रोड मैप रखेगा। बता दें कि सफाई कर्मी यूनियन ने निगम के समक्ष मांग रखी थी कि उनके लिए आवास बनाए जाएं।
फिलहाल तो जमीन को ट्रांसफर किया जाना जरूरी था। सरकारी जमीन को ट्रांसफर कर दिया गया है। अब इस कालोनी का निर्माण कौन करेगा। इसमें कर्मचारियों को कितना शेयर देना होगा। ये स्थायी कर्मियों के लिए होंगे या अस्थायी कर्मियों के लिए। यह सब आगे तय किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तर पर बात होनी है। अभी तो जमीन ही ट्रांसफर हुई है। आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
-राहुल यादव, आयुक्त नगर निगम, जम्मू
इस समय जम्मू नगर निगम में 1056 स्थायी और 600 के करीब अस्थायी कर्मी हैं। हमने मांग रखी थी कि निगम के सफाई कर्मियों को तीन-तीन मरले का फ्लैट दिया जाए। हालांकि अब सरकार ने क्या कदम उठाया है, इसकी जानकारी नहीं है। यदि इसके लिए 84 कनाल जमीन ट्रांसफर हुई है और कालोनी बनाई जा रही है तो यह एक सराहनीय कदम है। हम चाहते हैं कि नगर निगम के अस्थायी कर्मियों को स्थायी किया जाए और इसके बाद सभी लोगों को आवास दिए जाएं।
विज्ञापन
-रिंकू गिल, प्रधान, सफाई कर्मी यूनियन, नगर निगम