घाटी में नड्डा संभालेंगे भाजपा की चुनावी कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. निर्मल सिंह को चुनाव प्रचार कमेटी का चेयरमैन और भाजपा प्रकोष्ठों के प्रभारी सत शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। डा. निर्मल सिंह के संगठन में अपार अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रचार कमेटी की कमान सौंपी गई है।
डा. निर्मल सिंह ने ‘अमर उजाला’ के साथ आगामी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू कश्मीर में भाजपा को 32 फीसदी वोट पड़े, जो कि अन्य दलों के मुकाबले सबसे ज्यादा थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की नियुक्तियां
भाजपा ने रियासत में छह में से तीन लोकसभा सीटों, जिसमें जम्मू-पुंछ, उधमपुर-डोडा और लद्दाख सीट को जीतने में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी रियासत का दो बार दौरा कर चुके हैं।
यह स्पष्ट करता है कि प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर को कितनी प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका कहना है कि रियासत के तीनों संभागों में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
जम्मू संभाग के अलावा लद्दाख में भाजपा की लहर है। कश्मीर में भी भाजपा को समर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में परिवर्तन यात्रा रियासत के 87 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू होगी और केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता इसमें हिस्सा लेंगे।
सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ भाजपा मिशन 44 प्लस हासिल करेगी और पहली बार जम्मू कश्मीर सरकार बनाएगी, ऐसा उनका विश्वास है।