{"_id":"017b2c2bf38d141bcc9f0da571787202","slug":"muslims-in-india-more-prosperous-than-in-pakistan-says-bjp-spokesperson-shahnawaz-hussain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मुसलमानों को डरा-डरा कर BJP से दूर रखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मुसलमानों को डरा-डरा कर BJP से दूर रखा
मुनीष/ अमर उजाला, पुंछ
Updated Sun, 23 Nov 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
रियासत के लोगों के तीन परिवारों ने जमकर लूटा है। एक तो कांग्रेस पार्टी शुरू से देश्ा का लूटती रही, साथ में जम्मू-कश्मीर को भी शुरू से लूटा। इसके अलावा नेश्ानल कांफ्रेंस और पीडीपी ने भी लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पुंछ और मेंढर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साध्ाते हुए कहा कि कांग्रेस ने आसमान में तरंग टू जी स्पैक्ट्रम, जमीन पर आदर्श सोसायटी और जमीन के अंदर कोयले तक को नहीं छोड़ा है। भारत के मुसलमान पाकिस्तान के मुसलमानों की अपेक्षा अधिक समृद्ध हैं।
विज्ञापन
दूसरे नेकां, जिसमें शेख अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला और अब एक नया परिवार आ गया है। मुफ्ती मोहम्मद और महबूबा, जो कि खुद को ईमानदार कहते हैं, जिन्हें आपने कुछ ही समय में विदा कर दिया। शाहनवाज ने रविवार को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों सुरनकोट, मेंढर और हवेली-पुंछ के मंडी क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के हक में वोट देने का लोगों से आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो हमेशा मुसलमानों को डरा-डरा कर भाजपा से दूर रखा है अरे सच्चा मुसलमान तो सिर्फ अल्हा से डरता है। आप लोगों का आज तक विकास नहीं हुआ, इसका दोषी कौन है। अरे भाई आपके वोट से नेता मोटे हो गए, उनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं। बच्चों को बिना छत के सरकारी स्कूलों में पढ़ना पढ़ता है। गांवों में डाक्टर नहीं है। मजहब के नाम पर एक मुल्क बना था पाकिस्तान, जिसने आप लोगों को आतंकवाद दिया और हुर्रियत वालों ने मजहब के नाम पर पैसा कमाया। भारत में
विज्ञापन
अगर हमारी सरकार बनती है तो इस इलाके में टैरेरिज्म नहीं टूरिजम दिया जाएगा, जिससे आपके बच्चों का विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोधी सबको एक नजर से देखते हैं उनके लिए हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई एक हैं। उन्होने नारा दिया है मेक इन इंडिया एंड मेड इन इंडिया। इसलिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें।