LOC पर रक्षाबंधन: उरी में मुस्लिम महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो
Raksha Bandhan In Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी पर मुस्लिम महिलाओं ने सेना के जवानों को रक्षा बंधन पर उनकी कलाई पर राखी बांधी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raksha Bandhan 2024: भारत में रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है। जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बहनों अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। इसी दौरान जम्मू कश्मीर में एक विशेष पहल देखने को मिली। जहां सेना के जवानों को मुस्लिम महिलाओं ने राखी बांधी है।
महिलाओं ने सोमवार को जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास सोनी गांव में सेना के जवानों को राखी बांधी है। इस दौरान महिलाओं ने इन जवानों को अपना भाई कहा है। सीमाओं की रक्षा के लिए उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया।
कहते हैं राखी बांधने के बदले भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। एक स्थानीय महिला सीरत ने कहा कि हम सभी बहनों ने सीमा पार से हमारी रक्षा करने के लिए इन जवान भाईयों को राखी बांधी है। हम अपनी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं जो हमारी रक्षा करती है।
#WATCH | On the festival of 'Raksha Bandhan', locals tie 'Rakhi' and offer sweets to Army personnel in Soni village along LoC in the Uri sector of Jammu & Kashmir pic.twitter.com/FH6MO8Lj2E
— ANI (@ANI) August 19, 2024
आज श्रावण मास का समापन रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के साथ होगा। आज यानी 19 अगस्त 2024, सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए खास है और दोनों साल भर इसका इंतजार करते हैं।
यह एक खास दिन होता है जब बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती है और उसके सुखी जीवन की कामना करती है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि राखी बांधने से पहले बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है, लेकिन कई बहनें जानकारी के अभाव में गलत तरीके से तिलक लगाती हैं। तिलक का प्रयोग करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
राखी बांधने का सही तरीका
राखी बांधने के लिए सबसे पहले थाली में रोली, अक्षत, मिठाई और राखी रखें। अब सबसे पहले अपने भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें। इस हाथ पर राखी बांधना एक शुभ शगुन माना जाता है। फिर उसे मिठाई खिलाएं। फिर अपने भाई के लिए आरती उतारें और उसकी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। इस दौरान भाइयों को अपनी बहनों के पैर छूने चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.