{"_id":"63125edbb4d0353f5312a847","slug":"muslim-community-participated-in-the-funeral-procession-of-kashmiri-pandit-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरियत: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कश्मीरी पंडित महिला की अर्थी को दिया कंधा, पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरियत: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कश्मीरी पंडित महिला की अर्थी को दिया कंधा, पेश की मिसाल
Sat, 03 Sep 2022 01:22 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:22 AM IST
सार
मुस्लिम समुदाय के लोग रात भर शोक संतप्त परिवार के साथ रहे और अंतिम संस्कार के लिए सुबह लकड़ी की व्यवस्था भी की। उन्होंने कहा कि यहां सभी मिलजुल कर रहते हैं।
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित महिला की अर्थी को कंधा देते मुस्लिम
- फोटो : संवाद
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के परगोची गांव में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। उन्होंने बुजुर्ग पंडित महिला का अंतिम संस्कार किया और अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन
चुन्नी लाल कन्ना की पत्नी 75 वर्षीय चुन्नी देवी का लंबी बीमारी के बाद वीरवार की रात को निधन हो गया। निधन की सूचना पर इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए।
मुस्लिम समुदाय के लोग रात भर शोक संतप्त परिवार के साथ रहे और अंतिम संस्कार के लिए सुबह लकड़ी की व्यवस्था भी की। यही नहीं अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट ले गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि हिंदू हमारे भाई हैं।
विज्ञापन
उनके सुख दुख में शामिल होना हमारा धर्म है। हम पिछले कई साल से साथ रहते आए हैं। आपसी भाईचारे में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।