फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Muslim community helped in the ritual of Pandit woman in bandipora

बांदीपोरा का कलूसा गांव बना मिसालः पंडित महिला के संस्कार में मुस्लिम समुदाय ने की मदद

Thu, 04 Jun 2020 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Muslim community helped in the ritual of Pandit woman in bandipora
बांदीपोरा में मुस्लिम समुदाय ने किया पंडित महिला का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कलूसा इलाके में पंडित महिला के अंतिम संस्कार में मुस्लिम समुदाय ने भाईचारे की मिसाल कायम की। 75 वर्षीय रानी भट का बुधवार देर रात देहांत हो गया था। पता चलते ही आसपास के मुसलमान मदद के लिए उनके घर पहुंचे। जरूरी सामग्री खरीदने के साथ अंतिम संस्कार तक साथ रहे और हर तरह की मदद की।

विज्ञापन


मृतका के परिवार ने भी सहयोग के लिए मुस्लिम भाइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा एक होकर रहे हैं और यही हमारी पहचान है। मुस्लिम भाई हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं और यह भाईचारा सदियों से चला आ रहा है।
विज्ञापन


बांदीपोरा में अब भी कई पंडित परिवार रह रहे हैं जिन्होंने 90 के दशक में आतंकवाद शुरू होने के बावजूद भी घाटी से पलायन नहीं किया। तबसे ही ये इलाका पंडित-मुस्लिम भाईचारे के लिए पूरी घाटी में मशहूर है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे की खुशियों में शामिल होने के साथ साथ एक दूसरे का दुख दर्द भी बांटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दशक से साथ रहे हैं कश्मीरी पंडित और मुस्लिम समुदाय
स्थानीय निवासी बशीर अहमद ने बताया कि पंडित महिला की मौत के बारे में पता चलने पर आसपास के लोग रात में ही उनके घर पहुंच गए थे। सुबह भी जिसने यह खबर सुनी वह आ पहुंचा। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में शामिल होना उनका कर्तव्य था। इतना ही नहीं पड़ोसियों ने अंतिम रस्में निभाने संबंधी सामग्री जुटाने में भी मदद की। बशीर के अनुसार यह हमारी संस्कृति है। हम पिछले कई दशक से एक साथ रह रहे हैं और हर घड़ी में एक दूसरे की मदद करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed