{"_id":"594ffe474f1c1b52478b461c","slug":"muslim-community-gave-land-for-langar-in-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाने के लिए मुस्लिम समुदाय ने दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल: अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाने के लिए मुस्लिम समुदाय ने दी जमीन
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाए जाने वाले लंगर की व्यवस्था के लिए मुस्लिम समुदाय बढ़-चढ़कर आगे आया है। जम्मू संभाग ईंट भट्ठा मालिकों की ओर से लगाए जाने वाले इस लंगर के लिए मुस्लिम समुदाय ने नाशरी के पास हाईवे के किनारे जमीन देकर अपना योगदान दिया है।
विज्ञापन
यूनियन के महासचिव प्रभुदयाल गुप्ता ने बताया कि 28 जून से यात्रा के समापन तक लंगर लगाया जाएगा। यह 17वां लंगर होगा। यूनियन की ओर से पहले कुद में लंगर लगाया जाता था। इस बार चिनैनी-नाशरी टनल के बन जाने से यात्रा का मार्ग कुद से न होकर टनल से ही होगा। इसके चलते भट्ठा मालिकों को लंगर लगाने के लिए हाईवे के किनारे जमीन की तलाश थी। चिनैनी से पहले उधमपुर तक हाईवे को फोर लेन बनाने को लेकर चल रहे काम के कारण कोई भी उपयुक्त स्थान लंगर लगाने को नहीं था।
विज्ञापन
इसलिए लंगर को टनल के उस पार नाशरी के पास लगाने का फैसला लिया गया। जब वह लोग नाशरी में जमीन की तलाश में जुटे थे तो वहां के मुस्लिम समुदाय ने हाईवे के किनारे की बनाई गई मस्जिद के साथ ही लंगर लगाने को जमीन मुहैया करवाई। उन्होंने बताया कि समुदाय के लोगों की ओर से उन्हें भरोसा दिलाया कि वह लंगर में सेवा को भी पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन