फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Muslim cleric Adil Ghafoor Ganai arrested, made indecent remarks about Nupur Sharma

Jammu And Kashmir: मुस्लिम धर्मगुरु आदिल गफूर गनई गिरफ्तार, नुपूर शर्मा को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी

Sun, 12 Jun 2022 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Jun 2022 12:32 PM IST
सार

भद्रवाह शहर में आदिल गफूर गनी द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान और एक हिंदू युवक द्वारा पैगंबर के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में FIR दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Muslim cleric Adil Ghafoor Ganai arrested, made indecent remarks about Nupur Sharma
Kishtwar Curfew - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूपुर शर्मा को लेकर अभद्र टिप्णणी करने वाले मुस्लिम धर्मगुरु आदिल गफूर गनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डोडा जिले के भद्रवाह में आदिल गफूर ने भड़काऊ भाषण दिया था। आरोप है कि धर्मगुरु ने नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की अपील की थी।
विज्ञापन


बता दें कि भद्रवाह शहर में आदिल गफूर गनी द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान और एक हिंदू युवक द्वारा पैगंबर के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में FIR दर्ज की गई है। भद्रवाह में इंटरनेट सेवा भी निलम्बित है।
विज्ञापन

Muslim cleric Adil Ghafoor Ganai arrested, made indecent remarks about Nupur Sharma
Kishtwar Curfew - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग की चिनाब घाटी के कुछ हिस्सों में रविवार को लगातार चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी है। भद्रवाह शहर में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई है, जबकि किश्तवाड़ शहर के अलावा गंडोह, ठठरी और डोडा कस्बों में भी सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सख्त प्रतिबंध जारी हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डोडा और किश्तवाड़ दोनों जिलों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेकर सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन भद्रवाह के हालात पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed