फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Musical light show gift to the people of Jammu soon, experts were called from Germany and China

जम्मू-कश्मीर: लोगों को म्यूजिकल लाइट शो का तोहफा जल्द, जर्मनी और चीन से विशेषज्ञ बुलाए गए

Fri, 27 Aug 2021 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 27 Aug 2021 03:38 PM IST
सार

पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय का कहना है कि पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में म्यूजिकल फाउंटेन व साउंड एंड लाइट शो परियोजना को लगभग पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना को अक्तूबर तक शुरू करने की योजना है। इससे जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। देशभर के पर्यटकों को इस फाउंटेन से आकर्षित करने में मदद मिलेगा।

विज्ञापन
Musical light show gift to the people of Jammu soon, experts were called from Germany and China
श्रीनगर में म्यूजिकल फाउंटेन व साउंड एंड लाइट शो - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मूवासियों को रोप-वे के बाद जल्द प्रतिष्ठित म्यूजिकल फाउंटेन व साउंड एंड लाइट (लेजर सहित) शो का तोहफा मिलेगा। बाग-ए-बाहू पार्क स्थित निर्माणाधीन संभाग में अपनी तरह के इस पहले फाउंटेन में रोशनी की तरंगों के बीच डुग्गर सहित अन्य इतिहास को दर्शाया जाएगा। इसमें लघु फिल्म में संभाग के ऐतिहासिक स्थलों को दिखाया जाएगा। साउंड एंड लाइट शो की फाइनल प्रोग्रामिंग के लिए जर्मनी से एक और चीन से दो विशेषज्ञों को बुलाया गया है। रोप-वे के बाद इस म्यूजिकल फाउंटेन के शुरू होने से जम्मू में पर्यटन को गति मिलेगी।

विज्ञापन


बाग-ए-बाहू पार्क जम्मू जिले का महत्वपूर्ण आकर्षण स्थल है। इसकी तुलना कश्मीर में मुगल गार्डन से की जाती है, जिसमें बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के साथ पर्यटन गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए म्यूजिकल फाउंटेन को अहम माना जा रहा है। इस तरह के आधुनिक सुविधाओं से लैस फाउंटेन सिंगापुर, दुबई जैसे देशों में पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक आतंकी के खात्मे की कहानी: ‘हैदर’ में बना था चॉकलेट ब्वॉय, पर कट्टरता के जहर ने बना दिया दहशतगर्द    
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना में जर्मनी निर्मित उपकरण लगाए गए हैं और उत्तर भारत में यह अपनी तरह का पहला फाउंटेन होगा। इस परियोजना में तीन श्रेणियां हैं, जिसमें पहले में फाउंटेन, दूसरे में म्यूजिक फ्रिक्वेंसी और तीसरे में साउंड के साथ पानी और हवा में काफी ऊपर तक जाकर रंग-बिरंगे दृश्यों का सृजन करेगा। यह पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत होगा। पानी के आसपास बैठने वालों को ठंडक का भी अहसास होगा। 

यह भी पढ़ें- तुम्हारे बच्चे हथियार क्यों नहीं उठाते?: जिस दिन इन लोगों से पूछ लेंगे ये सवाल, खत्म हो जाएगा जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद    

460 सीटों की क्षमता होगी
10.82 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 100 वीआईपी सीटों सहित म्यूजिकल वाटर व साउंड और लाइट शो होगा, इसमें 460 सीटों तक की क्षमता है। परियोजना में सात क्वायस्क, बॉशरूम, ब्यू गैलरी आदि का निर्माण भी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed