फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   murger day

विलय दिवस पर महाराजा हरि सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
murger day
रियासी। जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल एजूकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बुधवार को विजयपुर में विलय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लेकर महाराजा हरि सिंह के चित्र पर फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, संवाद कार्यक्रम भी करवाया गया।
विज्ञापन

संवाद में 1947 में उपजे हालात के साथ ही मौजूदा स्थिति पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने महाराजा के शासनकाल की सभी वस्तुओं को सरंक्षित करने के साथ ही युवा पीढ़ी को जागरूक करने की अपील की। स्कूलों में महाराजा एवं उन के वंशजों पर पाठयक्रम शुरू करने की सरकार से मांग उठाई गई। युवाओं को एताहासिक गतिविधियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके इसके लिए प्रावधान करने पर जोर दिया। ट्रस्ट के चेयरमैन देवेंद्र सिंह कलहुरिया, ट्रस्टी दीक्षा कलहुरिया व रिया कलहुरिया, साहित्यकार राज राही, बंसी लाल, भाजपा नेत्री रीतू, कावला सिंह, युवा राजपूत सभा के प्रधान कुशल राजपूत, राजपूत करणी सेना के प्रधान भवानी सिंह ठाकुर, जगदीश सिंह व सन्नी राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed