फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   murderers Car found

Jammu News: श्मशान में खड़ी मिली अक्षय के हत्यारों की कार, जल्द पकड़े जा सकते हैं आरोपी

विज्ञापन
murderers Car found
रामगढ़। गढ़वाल हत्या मामले में इस्तेमाल हुई कार बरामद हुई
विजयपुर के गांव गढ़वाल में युवक की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला
विज्ञापन

कार बरामद होने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में तेज किया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। विजयपुर के गड़वाल गांव में बीते सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा गोली मारकर एक युवक की हत्या कर देने के मामले में पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। मामले की जांच कर रही पुलिस को वारदात में इस्तेमाल हुईं तीन गाड़ियों में एक गाड़ी मिल गई है, जिसमें बैठकर बदमाश अक्षय शर्मा के घर पहुंचे थे। इस गाड़ी के मिलने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही हत्यारोपी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। साथ ही पुलिस ने छापेमारी भी तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को हुई वारदात के बाद से पुलिस लगातार विजयपुर और इसके आसपास का इलाकों में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसी बीच वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने कथित तौर पर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें वे हथियार लहराकर गाली-गलौज करते हुए अपराध को स्वीकार रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज की, और वीरवार को वारदात में इस्तेमाल हुई एक कार बरामद की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि यह कार आरएस पुरा के गांव जिंदड मेलू के श्मशान में खड़ी है। उस वैग्नार (जेके02एसी-07146) को पुलिस ने मौके पर जाकर जब्त किया।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात के बाद कार को श्मशानघाट में ही छोड़ दिया, और खुद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच तेज की है और सभी पहलुओं पर जांच करते हुए तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि यह कार किसकी है, और श्मशान में कब और किसने खड़ी की। कार मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या के आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह है मामला
गौरतलब है कि बीते सोमवार की शाम को विजयपुर के गड़वाल गांव में कुछ बदमाश गाड़ियों में भरकर पहुंचे, और गांव के चौक पर खड़े युवक अक्षय शर्मा पुत्र बनारसी दास पर हमला कर दिया। अक्षय अपनी जान बचाने के लिए घर में घुसा तो बदमाश घर में आ गए, और अक्षय के पिता के सामने ही उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाशों ने तेजधार हथियार से अक्षय का एक बाजू भी काट लिया, जिसे वे अपने साथ ले गए। अक्षय के पिता वारदात के समय सहायता के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई पड़ोसी उनकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। तब से अक्षय के हत्यारे फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed