{"_id":"66cc664c1449befac308bfef","slug":"murder-of-taxi-driver-revealed-jammu-police-caught-a-gang-of-11-criminals-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: टैक्सी चालक की हत्या का खुलासा, जम्मू पुलिस ने 11 अपराधियों का गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: टैक्सी चालक की हत्या का खुलासा, जम्मू पुलिस ने 11 अपराधियों का गिरोह पकड़ा
Mon, 26 Aug 2024 04:57 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 26 Aug 2024 04:57 PM IST
सार
जम्मू पुलिस ने टैक्सी चालक मंगल सिंह की हत्या में संलिप्त 11 सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई इनोवा गाड़ी बरामद की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू पुलिस ने टैक्सी चालक मंगल सिंह की हत्या में संलिप्त एक 11 सदस्यीय अंतरराज्यीय अपराधियों के गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह गिरोह हरियाणा के रतिया फतेदाबाद से गिरफ्तार किया गया है, और पुलिस ने लूटी गई इनोवा गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपियों ने हत्या के बाद इनोवा गाड़ी पर जम्मू-कश्मीर का नंबर मिटाकर हरियाणा की फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी। शनिवार को सभी आरोपियों को जम्मू लाया गया और न्यायालय से उनकी रिमांड प्राप्त की गई। एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने बताया कि टैक्सी चालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट 19 अगस्त को दर्ज की गई थी, जिसके बाद जांच के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन
एक टीम ने कटड़ा और दूसरी टीम ने मंगल सिंह की इनोवा गाड़ी के पीछे जांच की। कटड़ा गई टीम ने महत्वपूर्ण कॉल डेटा रिकॉर्ड और होटल रिकॉर्ड एकत्र किए। हरियाणा में एसएचओ नगरोटा के नेतृत्व में टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की और 11 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इन आरोपियों में से तीन की पहले से आपराधिक पृष्ठभूमि रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुरप्रीत उर्फ गोपी, सुखविंदर सिंह उर्फ प्रीत, गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक, गुरदीप सिंह उर्फ बाना, लकी सिंह, साहिल उर्फ तारा सिंह, अर्जुन उर्फ कटिया, लकी सिंह, गोपाल कुमार उर्फ गोपी, गुरजीत सिंह (सभी रतिया, फतेहाबाद, हरियाणा) और कुलदीप सिंह उर्फ काला (पंजाब) शामिल हैं।
एसएसपी जोगिंद्र सिंह ने टैक्सी चालकों को सलाह दी है कि वे अपने वाहनों में सीसीटीवी लगाएं और संदिग्ध यात्रियों की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के दौरान कोई क्रॉस फायरिंग नहीं हुई, केवल हवाई फायरिंग की गई थी। मंगल सिंह का शव चार दिन बाद बजालता के जंगल में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हालत में मिला था।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
गुरप्रीत उर्फ गोपी
सुखविंदर सिंह उर्फ प्रीत
गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक
गुरदीप सिंह उर्फ बाना
लकी सिंह
साहिल उर्फ तारा सिंह
अर्जुन उर्फ कटिया
लकी सिंह
गोपाल कुमार उर्फ गोपी
गुरजीत सिंह (सभी हरियाणा)
कुलदीप सिंह उर्फ काला (पंजाब)