फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   murder

संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों से मिला युवक शव

विज्ञापन
murder
दोमाना। दोमाना पुलिस थाना के अंतर्गत सजादपुर क्षेत्र में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक शव झाड़ियों से मिला है। उसकी पहचान तरसेम लाल (24) पुत्र सुभाष कुमार निवासी सजादपुर, मढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने स्थानीय नेता पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह ने बताया कि तरसेम बिजली मेकेनिक था। रविवार को स्थानीय लोगों ने सजादपुर में झांड़ियों में युवक का शव मिलने की सूचना दी। थाना प्रभारी महेश शर्मा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, एफएसएल की टीम ने मौके से सुबूत जुटाए हैं। इसके अलावा परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

उधर, तरसेम के परिवार वालों ने एक स्थानीय नेता पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि शनिवार शाम को तरसेम घर से काम के लिए निकला था। तब से वह लौटा था। घरवालों ने तरसेम से संपर्क करने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है। रविवार सुबह स्थानीय युवाओं ने तरसेम का शव सजादपुर में झाड़ियों में देखा। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पाया कि उसकी बाइक सड़क पर पड़ी है और उस पर खरोंच तक नहीं है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed