फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   murder

हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जीएमसी के बाहर हंगामा

विज्ञापन
murder
जम्मू। फल्लाह मंडाल में वीरवार रात हुए युवक के कत्ल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने जीएमसी के बाहर जमकर हंगामा किया। धरना देकर सड़क जाम कर दी। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। इसके बाद सड़क से धरना हटाया गया और आवाजाही बहाल हो पाई। मामले में पांच आरोपी बताए जा रहे हैं, एक आरोपी पुलिस हिरासत में है जबकि अन्य फरार हैं। जीएमसी में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि दो लड़के उनके घर में आए थे और शब्बीर को अपने साथ लेकर चले गए। शब्बीर अकेला था तो उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गर्दन और हाथों में गंभीर चोट पहुंची थीं। इसके बाद शब्बीर को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि कत्ल योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। मृतक शब्बीर की बीबी खुर्शीदा बेगम ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन

पकड़े आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ
जम्मू। फल्लाह मंडाल में युवक के कत्ल मामले में पकड़े एक आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों में भेजी गई हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की बीबी तीन आरोपियों को पहचानती है। पकड़े गए आरोपी से हत्या का कारण जानने की कोशिश पुलिस कर रही है हालांकि अभी तक पुलिस को पूरी बात आरोपी ने बताई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed