फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Murarilal Maheshwari Debate Competition kathuwa jammu kashmir

अमर उजाला फाउंडेशनः वाद-विवाद प्रतियोगिता, शानदार तर्क देकर पूजा दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रहीं

Sun, 01 Sep 2019 05:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Sep 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Murarilal Maheshwari Debate Competition kathuwa jammu kashmir
मुरारीलाल माहेश्वरी जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को कठुआ के राजीव गांधी मेमोरियल कॉलेज में श्री मुरारीलाल माहेश्वरी जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिला के विभिन्न डिग्री और बीएड कॉलेजों से आए करीब 32 विद्यार्थियों ने देश हित में ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर विचार रखे।

विज्ञापन


राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली की साक्षी रानी ने विषय पर शानदार तरीके से तर्क देते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की पूजा सरमाल ने दूसरा और राजीव गांधी कॉलेज ऑफ एजूकेशन की काजल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर की नीरू देवी और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ की नसीम चौधरी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किए। समारोह में आरटीओ कठुआ डॉ. राज कुमार थापा मुख्य अतिथि और राजीव गांधी कॉलेज ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज डोगरा विशेष अतिथि के रूप में मौजूूद रहे। डिग्री कॉलेज से डॉ. रचना भगत और महिला डिग्री कॉलेज से माधवी पराशर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


पक्ष में तर्क
पक्ष में बोलने वालों ने एकसाथ चुनाव का सबसे बड़ा लाभ पैसे की बचत को बताया। इसके लिए उन्होंने देश की आजादी के बाद से पहले चुनाव में आए खर्च की 17वें लोकसभा चुनाव के खर्च से तुलना की। कहा कि यह चुनाव अब तक का सबसे महंगा हुआ। कहा कि एक देश एक चुनाव देश में पहले भी करवाए जा चुके हैं। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा, सरकारी कर्मचारियों का समय और आम लोगों की ओर से जमा करवाए गए करोड़ों रूपए की धनराशि को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष में तर्क
वहीं, विपक्ष में तर्क देते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि एक देश में एक चुनाव की प्रक्रिया से सीधे तौर पर विपक्ष की भूमिका ही खत्म करने जैसा है। चुनाव के समय लुभावने वादों के साथ कोई भी पार्टी लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। ऐसे में चुनावी हवा का रुख जहां होगा अधिकतर मतदान वहीं होगा। इससे विपक्ष खत्म हो जाएगा और एक समय ऐसा आ जाएगा कि देश में लोकतंत्र ही खतरे में पड़ जाएगा। न तो अभिव्यक्ति की आजादी रहेगी और न ही जनता की सुनी जाएगी। इसलिए विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनाव क्षेत्रीय समय की जरूरत अनुसार ही करवाए जाने चाहिए। कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद यह प्रणाली शुरू हुई, लेकिन ज्यादा देर नहीं चल पाई।

आरटीओ ने ‘अमर उजाला’ के प्रयास को सराहा

आरटीओ ने ‘अमर उजाला’ के प्रयास को सराहा
वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए जिस विषय को चुना गया, उसमें पक्ष और विपक्ष के अपने-अपने तर्क देकर साबित किया कि अभिव्यक्ति की आजादी, लोकतांत्रिक प्रणाली का सबसे बड़ा हिस्सा है। आरटीओ कठुआ डॉ. राज कुमार थापा ने ‘अमर उजाला’ के प्रयास की भी सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां विद्यार्थियों तर्कशील बनते हैं वहीं देश की सक्रिय राजनीति और इसके प्रभावों से भी अवगत रहते हैं। उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों ने संतुलित तरीके से अपने विचारों को व्यक्त किया है।

कॉलेज स्टाफ ने किया सहयोग
अमर उजाला की ओर से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान राजीव गांधी कॉलेज ऑफ एजूकेशन ने अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन दीक्षा और प्रिया मन्हास ने किया। कॉलेज की ओर से प्रियंका वर्मा, दीपिका, रमन शर्मा, रेवा, शालू ने भी अहम भूमिका निभाई।

इन कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ, राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली, राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर, न्यू ऐज डिग्री कॉलेज फिंतर, राजीव गांधी डिग्री कॉलेज व राजीव गांधी कॉलेज ऑफ एजूकेशन शामिल रहे।

देश की राजनीति में सक्रिय रूप से युवाओं की भागीदारी जरूरी

देश की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन तरीके से अपने विचार रखे हैं। अपनी समझ के अनुसार उन्होंने तर्क देकर पक्ष और विपक्ष में बात की है। इससे साफ होता है कि देश की वर्तमान स्थिति, अर्थव्यवस्था के साथ साथ युवाओं में राजनीति को लेकर समझ अच्छी है।
-माधवी पराशर

अमर उजाला ने छात्र छात्राओं को मंच उपलब्ध करवाते हुए भविष्य में इस तरह के आयोजनों के द्वार भी खोले हैं। पुरस्कार हासिल कर छात्र-छात्राओं का हौसला और भी बढ़ा है। और इसमें कोई दो राय नहीं कि यहां से अव्वल रहे प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएंगे।
-डा. रचना भगत

देश की राजनीति में सक्रिय रूप से युवाओं की भागीदारी जरूरी
राजीव गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज डोगरा ने कहा कि देश की राजनीति में युुवाओं की जरूरत हमेशा ही महसूस की जाती रही है। जिस तरह से पक्ष और विपक्ष में विचार रखे गए हैं उससे साफ है कि युवाओं में तर्कशील होने की स्थिति का बेहतर विकास हुआ है। इसमें इनके शिक्षण संस्थानों का भी अहम रोल रहा है। अमर उजाला की ओर से भविष्य में करवाए जाने वाले आयोजनों में भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed