फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   municiple commeti

हर वार्ड में ठेके पर हायर होंगे आटो

विज्ञापन
municiple commeti
जम्मू। घरों से कचरा एकत्रित करने के लिए नगर निगम अब किराये पर ऑटो लेगा। इसके जरिये कचरा वार्डों से एकत्रित कर सीधा डंपिंग साइट तक पहुंचाया जाएगा। पहले ऑटो खरीद के लिए प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए सचिवालय भेजा गया था। लेकिन ऑटो खरीद के लिए बजट नहीं मिला। अब नगर निगम घरों से कचरा एकत्रित करने के लिए किराये पर ऑटो लेगा।
विज्ञापन

किराये पर लिए गए ऑटो का खर्चा निकालने के लिए नगर निगम ने योजना भी बनाई है। ठोस कचरे को घरों से एकत्रित कर एक फर्म को बेचा जाएगा। फर्म से ठोस कचरे के पैसे वसूल किए जाएंगे। इस पैसे से ऑटो का खर्चा निकाला जाएगा। ऑटो किराये पर लेने की प्रक्रिया एक माह में पूरी हो जाएगी। इसके बाद कचरा ऑटो के जरिये ही एकत्रित किया जाएगा। बाजारों में भी ऑटो से ही कचरा उठाया जाएगा। दुकानदार कचरे को ऑटो में डाल सकते हैं।
विज्ञापन

सड़क बनाने में आएगा काम
ठोस कचरे को फर्म को बेचा जाएगा। यहां से कचरा एनएच विभाग को बेचा जाना है। इसका प्रयोग सड़कें बनाने के लिए किया जाना है। मौजूदा समय में ठोस कचरे का सही प्रयोग नहीं हो रहा है। वहीं, कचरा ठिकाने लगाना नगर निगम के लिए मुश्किल हो रहा है। नगर निगम कचरे को गड्ढों में दबा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज 200 मीट्रिक टन ठोस कचरा
हर रोज अलग-अलग वार्डों से 200 मीट्रिक टन से ज्यादा ठोस कचरा एकत्रित होता है। मौजूदा समय में ठोस और गीला कचरे को कूड़ा संयंत्र केंद्र में ही अलग किया जाता है। अब घरों से कचरा उठाते समय ही यह अलग हो जाएगा।

ऑटो खरीदने के लिए बजट नहीं मिल पाया है। इसलिए ऑटो को कराये पर लिया जाएगा। घर-घर से कचरा एकत्रित कर फर्म को बेच दिया जाएगा। इससे प्रदूषण कम होगा। साथ ही कचरा बेचने पर आय में बढ़ोतरी होगी।
-बलदेव सिंह बलौरिया, चेयरमैन, हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed