फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Municipal corporation unique effort to clean city, Give plastic and get money, jammu kashmir news

जम्मूः प्लास्टिक दें और रुपये लें, स्वच्छता के लिए नगर निगम का अनूठा प्रयास, ये हैं कचरे के रेट

Thu, 26 Sep 2019 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार सतीश वालिया, अमर उजाला, जम्मू
सतीश वालिया, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 26 Sep 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation unique effort to clean city, Give plastic and get money, jammu kashmir news
plastic - फोटो : social media

जम्मू शहर की स्वच्छता इंतजामों की सबसे बड़ी चुनौती प्लास्टिक कचरे को नगर निगम अब लोगों से खरीदेगा। घर या आसपास के प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर लोग नगर निगम को बेच सकते हैं। प्लास्टिक कचरा देने वालों को नगर निगम बाकायदा आठ से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान करेगा। लोगों से प्लास्टिक कचरा खरीदने के बाद नगर निगम इसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को देगा। अथॉरिटी के माध्यम से इस कचरे का इस्तेमाल सड़कों के निर्माण में किया जाएगा। निगम ने योजना को शहर में लागू करने की तैयारी कर ली है। जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, शहर में रोजाना बड़े पैमाने पर प्लास्टिक कचरा निकलता है। निगम के लिए जैविक कचरे को ठिकाने लगाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन प्लास्टिक कचरे का निस्तारण बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब इस कचरे के निस्तारण के लिए वृहद योजना पर काम शुरू किया गया है। निगम ने लोगों से प्लास्टिक कचरा खरीदने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


निगम प्लास्टिक कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए घर-मोहल्लों से कचरा खरीदेगा। वहीं, स्कूल या फिर अन्य सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने वाले प्लास्टिक कचरे को भी उठाया जाएगा। लोगाें की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बाकायदा प्लास्टिक कचरे का प्रति किलोग्राम के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल इस योजना के प्रति लोगाें को जागरूक करने पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज एकत्रित 200 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा होता

डंपिंग साइट पर बढ़ता जा रहा ढेर
मौजूदा समय में हालत यह है कि शहर में हर मोहल्ले में गलियों में कचरा आम देखा जा सकता है। शहर से एकत्रित कचरे को कोट भलवाल डंपिंग साइट में ठिकाने लगाया जाता है। इसमें प्लास्टिक का कचरा न गलने के कारण समस्या आती है। कुछ स्वयंसेवी भी प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित कर शहर को साफ सुथरा रखने का संदेश दे रहे हैं।

हर रोज एकत्रित होता है 200 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा 
शहर में हर रोज 600 मीट्रिक टन कचरा एकत्रित होता है। इसमें 200 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा होता है। 400 मीट्रिक टन कचरा ठिकाने लगाने में समस्या नहीं आ रही है। जबकि प्लास्टिक कचरे का निस्तारण नहीं हो पा रहा।

प्लास्टिक कचरा नगर निगम या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हवाले किया जा सकता है। किलो के हिसाब से लोगों को पैसों की अदायगी की जाएगी। मुहिम में लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। - डॉ. सलीम खान, हेल्थ आफिसर, नगर निगम

शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। लोग अपने घरों में प्लास्टिक कचरे को डंप कर सकते हैं। नगर निगम टेंपो से कचरा एकत्रित कर पेमेंट करेगा। इस मुहिम में स्कूली बच्चों को भी जोड़ा गया है। इससे लोगों को जीने के लिए भी अनुकूल माहौल मिलेगा। बलदेव सिंह बलौरिया, चेयरमैन हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटी, नगर निगम जम्मू

प्लास्टिक कचरे के रेट

ऐप भी हो रहा तैयार
नगर निगम जल्द ही एक ऐप भी तैयार करेगा। ऐप के माध्यम से लोग कचरा एकत्रित होने की सूचना देंगे। सूचना पर टेंपों के माध्यम से प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया जाएगा, जिसकी लोगों को पेमेंट कर दी जाएगी।

प्लास्टिक कचरे के रेट
साफ प्लास्टिक बैग - 20 से 30 रुपये प्रति किलो
गला हुआ प्लास्टिक - 15 रुपये
प्लास्टिक की बोतल बिना ढक्कन - 8 से 12
ढक्कन वाली बोतल -25 रुपये

दवाईयों के रैपर - 35 रुपये
लिफाफे - 20 रुपये किलो
प्लास्टिक का सामान - 25 रुपये किलो
ड्रम इत्यादि सामान का मोटा ठोस प्लास्टिक - 80 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed