{"_id":"6668f49390dad2327e0fe4b4","slug":"municipal-corporation-not-done-mentinance-of-water-coolers-jammu-news-c-10-jam1005-378382-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वाटर कूलरों की नहीं हो पाई मरम्मत, गर्मी में वाटर एटीएम एकमात्र सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वाटर कूलरों की नहीं हो पाई मरम्मत, गर्मी में वाटर एटीएम एकमात्र सहारा
विज्ञापन
- बिक्रम चौक, ज्यूल, राजपुरा, इंदिरा चौक सहित अन्य जगहों पर वाटर एटीएम सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पारा 42 डिग्री के आसपास चल रहा है। लोगों के पसीने छूट रहे हैं। शहर में लगे वाटर एटीएम से लोगों को ठंडे पानी की सुविधा तो मिल रही है मगर वाटर कूलरों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को अब वाटर एटीएम से ही प्यास बुझानी पड़ रही है।
शहर में जगह-जगह वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। मौजूदा समय में बस स्टैंड, मोती बाजार, तालाब तिल्लो, सतवारी, कुंजवानी, नरवाल बस स्टैंड सहित अन्य जगहों में खराब वाटर कूलर ठीक नहीं हो पाए हैं। अकसर गर्मी के मौसम में वाटर कूलरों से लोग प्यास बुझाते हैं। वाटर कूलर लंबे समय से खराब हैं। इनकी मरम्मत अप्रैल के पहले सप्ताह में होनी थी मगर नहीं हुई। उधर, वाटर एटीएम सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। हालांकि वाटर एटीएम सुविधा शहर में आधे से पौना किलोमीटर दूरी पर है। मौजूदा समय में बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, इंदिरा चौक, बख्शी नगर मोड़, राजपुरा, राजपुरा चुंगी, गांधी नगर, यूनिवर्सिटी रोड सहित अन्य जगहों में मिल रही है।
30 वाटर एटीएम हैं शहर में
शहर भर में कुल 30 से ज्यादा वाटर एटीएम लगाए गए हैं। यह ऐसी जगहों में स्थापित किए गए हैं, जहां पर काफी भीड़ रहती है। वहीं, शहर में वाटर कूलर 200 से ज्यादा हैं। इनमें 80 से ज्यादा वाटर कूलर खराब चल रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
वाटर कूलरों की मरम्मत करवाई जाएगी। समय पर मरम्मत न होने पर भी कारण पूछा जाएगा। गर्मी में वाटर एटीएम की सुविधा लोगों को मिल रही है।
- चांद सिंह, सचिव, नगर निगम