{"_id":"13eac82b1960145c801665961972c681","slug":"municipal-corporation-drive-against-illegal-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने कसा शिकंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने कसा शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। निगम की टीम ने तीन ट्रक सामान कब्जे में लिया और दस रेहड़ियां सीज कर दी। यही नहीं, अलग-अलग जगह पर फुटपाथ पर बनाए गए अस्थायी ढांचों को भी मलबे में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम के खिलाफवर्जी विंग की टीम ने बिक्रम चौक, नई बस्ती, गंग्याल, बाईपास रोड और नरवाल सहित अन्य इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने दुकानों के फुटपाथ आदि पर लगाए गए सामान को सीज कर लिया। इस तरह से सीज किए गए सामान के तीन ट्रक भरे।
विज्ञापन
निगम की टीम ने सारे सामान को कब्जे में जेएमसी के स्टोर में जमा कर दिया। अतिक्रमण हटाने के बाद लोगों को पैदल चलने में काफी राहत मिली है। इससे पहले उन्हें फुटपाथ पर रास्ता नहीं मिलने के कारण सड़क पर चलना पड़ता था, जिस कारण अधिकतर बार हादसे की आशंका बनी रहती थी। निगम की टीम ने लोगों से अपील की है कि अतिक्रमण न करे, वरना निगम की टीम सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन