फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   muncipal commeti

सुरिंदर शर्मा और अमित गुप्ता बने अखनूर एमसी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन

विज्ञापन
muncipal commeti
म्यूनिसिपल कमेटी का चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की शपथ लेने के बाद पार्षदों के साथ।
अखनूर। भारतीय जनता पार्टी के नेता व वार्ड-9 के पार्षद सुरिंदर शर्मा को अखनूर म्यूनिसिपल कमेटी का चेयरमैन और अमित गुप्ता को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। सोमवार को एक सादे समारोह में दोनों को पद व गोपनीयता की शपथ एसडीएम गोपाल सिंह ने दिलाई। चार माह पहले देवेश सिंह और रश्मि कुमारी ने क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसी समय से दोनों पद खाली चल रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि अब चेयरमैन सुरिंद्र शर्मा, कस्बे की बेहतरी के लिए हरसंभव कार्य करेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने कोरोना मरीजों के बारे में कहा कि जिन मरीजों का यात्रा इतिहास है उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू शिफ्ट कर रहे हैं। एसडीपीओ अजय शर्मा ने कहा कि यहां सुरक्षा के लिहाज से आम लोगों को जागृत किया जा रहा है। वह अपना और आम लोगों का ध्यान रखें। घरों से कम निकलें।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद दीपक मणि, संजय सराफ, कुलदीप राज, खेमा देवी, कुलदीप कुमार, राकेश मलहोत्रा, करन सिंह, बलदेव राज, शिल्प महाजन, पूर्व चेयरमैन दीपेश सिंह, पूर्व उप चेयरपर्सन रश्मि देवी, म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारी व कर्मचारियों सहित कस्बे के गण्यमान्य लोग मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक दूरी का पूरा पालन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास के साथ साफ-सफाई पर होगा जोर
इस मौके पर चेयरमैन सुरिंदर शर्मा ने कहा के अखनूर में विकास के साथ साफ सफाई की उचित व्यवस्था के साथ कार्य किए जाएंगे। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखूंगा। कस्बे के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पार्षदों को साथ लेकर कार्य करुं गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed