{"_id":"613668ab8ebc3ec91c3f1bae","slug":"muncipal-commeti-akhnoor-news-jmu2430871135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी के नोटिस पर दुकान मिले ईओ और अध्यक्ष से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी के नोटिस पर दुकान मिले ईओ और अध्यक्ष से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के बाजार में म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारों को नोटिस मिलने पर सोमवार को राजा बाजार के दुकानदारों का एक प्रतिनिधि मंडल सुरेश गुप्ता की अगुवाई में कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और ईओ रजत अबरोल से मिला। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों की परेशानियों के बारे में अवगत कराया।
दुकानदारों ने बताया कि कोरोना महामारी से दुकानदार मंदी का दौर झेल रहे हैं। ऊपर से कमेटी की तरफ से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। जो दुकानदार की सहमति से विपरीत है। उन्होंने बताया कि पूरे कस्बे में अतिक्रमण हुआ है, जिस पर कमेटी को निष्पक्षता से मुहिम चलानी चाहिए। इसके लिए दुकानदारों को समय देना और कमेटी को व्यापारियों को विश्वास में लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि चंद जगहों पर अतिक्रमण होने पर सभी बाजार के दुकानदारों को लक्ष्य नहीं करना चाहिए। अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि अतिक्रमण हटाने की मुहिम में सभी दुकानदारों को विश्वास में लिया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में काली शर्मा, विजय कुमार, अश्विनी कुमार, तिलक राज, गणेश दास आदि शामिल रहे। संवाद