फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mulayam Singh Yadav: who was in favor of strictness of the army on terrorism

Mulayam Singh Yadav: आतंकवाद पर फौज की सख्ती के हक में थे मुलायम, रक्षामंत्री बन आए थे जम्मू

Tue, 11 Oct 2022 06:29 AM IST
देव कश्यप ओमपाल संब्याल, जम्मू।
ओमपाल संब्याल, जम्मू। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Oct 2022 06:29 AM IST
सार

4 नवंबर 1996 को तत्कालीन रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने जम्मू का दौरा किया था। जम्मू-कश्मीर के हालात की समीक्षा के अलावा उन्होंने माता वैष्णो देवी के भी दर्शन किए थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के शुरुआती दिनों से ही मुलायम यहां के हालात से बावस्ता रहे।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav: who was in favor of strictness of the army on terrorism
मुलायम सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कश्मीर के हालात पर खास नजर रखते थे। घाटी में हालात बिगड़ने पर उन्होंने कई बार सेना को खुला हाथ देने और अलगाववादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की वकालत की। समाजवादी पार्टी के स्थापना वर्ष 1992 में भी जम्मू-कश्मीर में उथल पुथल चल रही थी। इसके चार साल बाद केंद्र में देवगौड़ा सरकार बनी तो मुलायम सिंह यादव को रक्षा मंत्री का जिम्मा सौंपा गया। 

विज्ञापन

इधर, वर्ष 1987 में हुए चुनाव के नौ साल बाद 1996 में जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए गए। नौ अक्तूबर 1996 को डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। इसके कुछ ही हफ्तों बाद 4 नवंबर 1996 को तत्कालीन रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने जम्मू का दौरा किया। जम्मू-कश्मीर के हालात की समीक्षा के अलावा उन्होंने माता वैष्णो देवी के भी दर्शन किए थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के शुरुआती दिनों से ही मुलायम यहां के हालात से बावस्ता रहे।

विज्ञापन


इसके बाद जब कभी कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमले हुए तो मुलायम ने सख्ती की वकालत की। आठ जुलाई 2016 को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को ढेर करने के बाद कश्मीर घाटी में बड़े स्तर पर हिंसा हुई। तब भी मुलायम ने सेना को खुला हाथ देने और अलगाववादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की वकालत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed