फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Muharram procession will take place in Srinagar after 33 years, tight security arrangements

जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक फैसला: श्रीनगर में 33 साल बाद निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 27 Jul 2023 02:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 02:35 AM IST
सार

कश्मीर के मंडलायुक्त वीके विधूड़ी ने बताया कि जुलूस के दौरान लोगों को परेशानी न हो इसलिए इसका समय सुबह 6 से 8 बजे तक रखा गया है।

विज्ञापन
Muharram procession will take place in Srinagar after 33 years, tight security arrangements
श्रीनगर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोग - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश प्रशासन ने तीस साल से अधिक समय के बाद शहर में गुरुबाजार से डलगेट तक मुहर्रम जुलूस निकालने की अनुमति देने का फैसला किया है। 33 वर्ष बाद शिया समुदाय 8वें मुहर्रम (वीरवार) के अजादारी का जुलूस सशर्त निकाल सकेंगे। शहर में बुधवार को सातवें मुहर्रम का जुलूस निकाला गया।

विज्ञापन


कश्मीर के मंडलायुक्त वीके विधूड़ी ने बुधवार को कहा कि जुलूस के दौरान सभी को इस बात का खयाल रखना है कि वीरवार (8 वां मुहर्रम) वर्किंग डे है और यह रूट (लालचौक) मुख्य रास्ता है। दूसरे लोगों को जुलूस के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके कारण इसका समय सुबह 6  से 8 बजे तक रखा गया है। 

विज्ञापन

1989 से जुलूस पर था प्रतिबंध

शिया अजादारी के जुलूसों पर 1989 से प्रतिबंध है। बताया जा रहा है कि 1989 को ऐसे ही एक बड़े जुलूस में कुछ आतंकी घुस गए थे और इसमें एचएजेवाई ग्रुप यानी तबके नामी आतंकी कमांडर हमीद शेख, अशफाक मजीद, जावेद मीर और यासीन मलिक शामिल थे। जुलूस में देश विरोधी नारेबाजी हुई, जिसको देख तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed