{"_id":"661c6533aaca056845043b36","slug":"mughal-road-closed-for-traffic-after-fresh-snowfall-samba-news-c-165-1-sjam1004-101406-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ताजा बर्फबारी के बाद मुगलरोड को यातायात के लिए किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ताजा बर्फबारी के बाद मुगलरोड को यातायात के लिए किया बंद
Mon, 15 Apr 2024 04:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी, आवाजाही की अनुमति नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ व राजाेरी को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड रविवार को ताजा बर्फबारी के बाद यातायात के लिए अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके चलते मुगलरोड पर किसी भी प्रकार के वाहन को आवाजाही करने की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते कश्मीर की तरफ जाने का कार्यक्रम बनाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिन लोगों को मुगलरोड बंद होने की जानकारी नहीं थी। उन्हें सुरनकोट तहसील के बैहराम गल्ला से वापस लौटना पड़ा। पुलिस की तरफ से सुबह से ही मुगलरोड पर बैहराम गल्ला पुलिस चौकी के आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं थी।
गौरतलब है कि जिले में कल देर शाम से मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद आज सुबह तड़के जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी की तरफ से एहतियात के तोर पर मुगलरोड को यातायात के लिए बंद करने के आदेश जारी किए थे। इस बीच सुबह तड़के से देर शाम तक मुगलरोड पर रूक रूक कर बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन
इससे मुगलरोड पूरी तरह बंद हो गया है। मुगलरोड अथॉरिटी के जूनियर इंजीनियर ताहिर अब्दुल्ला ने बताया कि मुगलरोड पर निलीना टाप से पीर की गली तक चार से छह इंच तक बर्फ गिरी है। अभी अगले दो दिनों तक बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। इसके चलते जिला विकास उपायुक्त के आदेश एंव मुगलरोड पर भूस्खलन एंव हिमस्खलन के खतरे को ध्यान में रखते हुए मुगलरोड को अगले आदेश तक बंद रखा गया है।

कुरुक्षेत्र। उठान के इंतजार में खरीद की गई गेंहू। संवाद