Jammu Kashmir Weather Updates: भूस्खलन से मुगल रोड बंद, सुरक्षाबलों ने रेस्क्यू कर 250 यात्री सुरक्षित निकाले
मुगलरोड के डोगरेयां क्षेत्र में पहाड़ का हिस्सा सड़क पर आ गिरा। इसके बाद पुंछ से कश्मीर की तरफ जाने वाले वाहनों को बैहराम गला में रोक दिया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड रविवार भारी भूस्खलन से बंद हो गया। देर शाम सुरनकोट के डोगरेयां क्षेत्र में भूस्खलन से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। सेना और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 250 लोगों को पैदल ही भूस्खलन क्षेत्र पार करवाया।
मुगलरोड से मलबा नहीं हटाया जा सका
अंधेरा होने की वजह से मुगलरोड से मलबा नहीं हटाया जा सका था। वाहन रोड पर ही खड़े हैं। इस बीच कश्मीर से पुंछ-राजोरी की तरफ आने वाले वाहनों के लिए पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। सुरनकोट पुलिस थाना प्रभारी नियाज अहमद ने बताया कि रविवार मौसम पूरी तरह से साफ था।
वाहनों को बैहराम गला में रोक दिया गया
देर शाम करीब साढ़े छह बजे मुगलरोड के डोगरेयां क्षेत्र में पहाड़ का हिस्सा सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय भूस्खलन वाली जगह कोई मौजूद नहीं था। वाहन कुछ ही दूरी पर थे। पुंछ से कश्मीर की तरफ जाने वाले वाहनों को बैहराम गला में रोक दिया गया।
बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा
कश्मीर और पीर की गली की तरफ से आ रहे वाहन भूस्खलन के पीछे ही फंस गए। रविवार होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग पीर की गली गए थे। इनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
पुलिस ने साढ़े सात बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात दस बजे तक सभी लोग निकाल लिए गए थे। कश्मीर से आने वाले वाहनों की मदद के लिए पुलिस तैनात की गई है।