{"_id":"7996e04e00b95ef183e1bf2633f17d38","slug":"mughal-road-closed-due-to-heavy-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड पर यातायात पूरी तरह ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड पर यातायात पूरी तरह ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 03 Feb 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी-पुंछ और जम्मू को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी के बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। राजोरी से थन्नामंडी का रास्ता हो या फिर पुंछ, सुरनकोट या फिर बफलियाज का रास्ता। फिसलन के कारण यातायात पूरी तरह से बंद हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि करीब एक माह पहले ही मौसम खराब होने के दौरान एहतियातन प्रशासन ने मुगल रोड से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। फिर भी बीच-बीच में कुछ वाहन बिना अनुमति के मुगल रोड के रास्ते घाटी की ओर जा रहे थे। पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी से मुगल रोड पर कई स्थानों पर चार से पांच फुट तक बर्फ जमा हो गई है।
विज्ञापन
राजोरी-पुंछ के डीकेजी, चंडी मड़, पीर की गली, बफलियाज और घाटी के छत्ता पानी, पीर की गली और कुछ अन्य स्थानों पर बर्फबारी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। वहीं मुगल रोड पर कुछ स्थानों पर तो छह से सात फुट बर्फ जमा होने के समाचार भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
मुगल रोड से घाटी जाने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों को इससे परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही करीब पांच माह बंद रही थी। दिसंबर 2013 से लेकर मई 2014 तक वाहनों की आवाजाही बंद रही थी।
कई स्थानों पर 12 से 15 फूट बर्फ गिरने के कारण मई माह तक यातायात सुचारु नहीं हो सका था। वहीं इस वर्ष भी यदि बर्फबारी का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो अगले दो या तीन माह तक यातायात ठप रहने की आशंका जताई जा रही है।