{"_id":"ff75a6fbf2fc071c99087e9088e0405e","slug":"mufti-wants-to-bring-down-the-walls-of-hatred-between-india-and-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक में नफरत की दीवार गिरनी चाहिए: मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक में नफरत की दीवार गिरनी चाहिए: मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत की दीवार गिराने को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि दोनों देशों में मधुर संबंधों से जम्मू कश्मीर के लोगों को लाभ पहुंचता है।
विज्ञापन
इसलिए उनकी पूरी कोशिश है कि दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर हो। मुफ्ती ने शुक्रवार को बडगाम जिले में 121 करोड़ की राशि से तैयार दस एमजीडी की सुखनाग पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करने के बाद यह विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
मुफ्ती ने कहा कि पिछले 70 सालों से भारत पाक संबंधों की वजह से जम्मू कश्मीर में सियासी अस्थिरता का माहौल रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह वर्तमान में मिले मौके को व्यर्थ न जाने दें।
विज्ञापन
उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में रियासत के नेतृत्व के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को देश के संविधान में विशेष स्थान मिला है।
उन्होंने कहा कि 2014 विधानसभा चुनाव में रियासत के लोगों ने अपना वोट देकर बैलट को मजबूत किया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व से अपील की कि वह नफरत की दीवार को गिराए और बातचीत से मसलों का हल करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बंदूक और बम नहीं ह्यूमन रिसोर्स देश को प्रगति की राह पर अग्रसर करती है।