फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti takes meeting regarding devlopment of patnitop

जम्मू में टूरिज्म को बढ़ावा देने को ये है सरकारी प्लान

Mon, 15 Jun 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
mufti takes meeting regarding devlopment of patnitop

जम्मू संभाग के खूबसूरत स्थलों को प्रमोट करने के लिए रियासत के बीच पड़ते प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में हाई लेवल मीटिंग हुई। इस पत्नीटाप में गंडोला प्रोजेक्ट, बगलिहार, मानतलाई और अन्य पर्यटन स्थलों के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। जम्मू संभाग के जितने भी पर्यटन स्थल हैं, उन्हें टूरिस्ट हब बनाने और पत्नीटाप को भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


साथ ही लोगों की पुरानी मांग गंडोले का मुद्दा भी उठाया गया। मुख्यमंत्री ने इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने को कहा। इस दौरान गंडोले को प्रमोट करने पर भी मांग रखी गई, जिसे शिवगढ़ धार व मानतलाई तक भी बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस मौके पर एडवेंचर स्पोर्ट्स, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग की भी बात पर चर्चा हुई। बैठक में बगलिहार प्रोजेक्ट पर भी विचार हुआ, जिसमें लेक पर वोटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी को बढ़वा देने और श्रीमाता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को इन स्थलों के लिए आकर्षित करने पर भी मंत्रणा हुई।
विज्ञापन


ताकि इन क्षेत्रों में भी ज्यादा से ज्यादा सैलानी पहुंच सकें। इस दौरान स्योजधार जैसे खूबसूरत स्थल पर भी बातचीत हुई। वहीं मानतलाई को इंटरनेशनल  योगा केंद्र बनाने पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री पवन गुप्ता ने भी गंडोले को शिवगढ़ धार, गौरीकुंड और मानतलाई से जोड़ने का सुझाव दिया। अंत में पत्नीटाप में मुख्यमंत्री से पीडीपी व भाजपा का प्रतिनिधिमंडल भी मिला, जिन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगों को रखा और ज्ञापन भी सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का मानतलाई जाना रद्द
मुख्यमंत्री सईद का रविवार को पत्नीटाप, सनासर, बगलिहार और मानतलाई का दौरा होना था, लेकिन किसी कारणवश मुख्यमंत्री सिर्फ  पत्नीटाप का दौरा ही कर पाए। बाकी प्रोग्राम रद्द हो गया। रविवार को मुख्यमंत्री उधमपुर से सड़क मार्ग से अपने काफिले के साथ पत्नीटाप बैठक के लिए पहुंचे और दोपहर करीब पौने दो बजे वापस लौट गए।


विधायक ने भी रखी कई मांगें
चिनैनी घोरडी विधायक दीनानाथ भगत ने गंडोले को शिवगढ़ धार व मानतलाई तक जोड़ने, करलाह गौरीकुंड सड़क का कार्य जल्द करने, मानतलाई से बाई सड़क बनाने चिनैनी के खूबसूरत स्थलों को टूरिस्ट मैप में लाने, पंचैरी, लांदर को सनासर मार्ग से जोड़ने तथा डाक्टरों व अध्यापकों की कमियों को देर करने के अलावा अन्य मांगें रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed