फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti should contest next election in pakistan says togadia

अगला चुनाव पाकिस्तान में लड़ें मुफ्ती: तोगड़िया

Mon, 09 Mar 2015 06:14 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
mufti should contest next election in pakistan says togadia

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने लोगों से अपील की कि वे शिक्षित और समृद्ध हिंदू बनें। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं को तीन रास्ते भी बताएं, जिस पर वे शिक्षित और समृद्ध हो सकते हैं। प्रवीण तोगड़िया ने सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके फैसले से जम्मू कश्मीर की जनता को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


शपथ लेने के बाद उन्हें रियासत की अवाम का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिन्होंने उन्हें जनादेश दिया, लेकिन वह पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें अगला चुनाव अब पाकिस्तान में ही जाकर लड़ना पड़ेगा। विहिप के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे तोगड़िया ने कहा कि जब तक घाटी के चार लाख हिंदुओं को वापस उनके घरों में नहीं पहुंचा देते, तब तक उत्सव नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन


1990 में आतंकियों ने घाटी के हिंदुओं को घर छोड़कर चले जाने की धमकी दी थी, लेकिन अब उन्हें वापस उनके घरों में बसाया जाएगा। जो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक की आग में हिंदू-मुस्लिम दोनों जले

mufti should contest next election in pakistan says togadia

तोगड़िया ने कहा कि पिछले 25 साल से पाकिस्तान रियासत में आग लगा रहा है, लेकिन अब उन्हें आग लगाने की इजाजत नहीं देंगे। इस आग में हिंदू ही नहीं, बल्कि मुसलमानों के भी घर जले हैं। रियासत का मुख्य कारोबार पर्यटन पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

रियासत के बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। जनता ने परिवर्तन के लिए जनादेश दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री मुफ्ती नहीं चाहते कि रियासत में अमन शांति नहीं चाहते हैं। गलत फैसले से एक बार फिर रियासत में आतंकवाद बढ़ेगा। पाकिस्तान खुद भुखमरी के कगार पर खड़ा है और आप उसकी ओर मुंह कर रहे हो।

फिर से आतंकवाद फैला तो अवाम आपको (मुफ्ती) माफ नहीं करेगी। विहिप अध्यक्ष ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद देश के 53 हजार गांवों में 20 लाख बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा लोगों को मुफ्त चिकित्सा सलाह देने के लिए टोल फ्री नंबर भी वितरित किया, जहां विशेषज्ञ डाक्टर फोन पर ही उनकी मदद करेंगे। युवाओं को रोजगार देने के लिए भी योजना चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed