फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mufti Mohammad Sayeed to be sworn-in as Jammu and Kashmir CM on 1 March

पीडीपी-भाजपा की डील पक्की, मुफ्ती 1 को बनेंगे मुख्यमंत्री

Tue, 24 Feb 2015 08:01 PM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
Mufti Mohammad Sayeed to be sworn-in as Jammu and Kashmir CM on 1 March

जम्मू कश्मीर में दो महीने से चले रहे सियासी ड्रामे का आज अंत हो गया। मंगलवार को इसी संबंध में बातचीत करने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचीं थी। दोनों के बीच चली लंबी बातचीत के बाद दोनों दलों की सीपीएम पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पीडीपी के साथ जो गतिरोध था वह अब समाप्त हो गया। जम्मू कश्मीर में एक लोकप्रिय सरकार बनने जा रही है। शाह ने कहा कि कॉमन एजेंडे पर बात हुई है। वहीं, महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विकासपरक सरकार होगी।
विज्ञापन


पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया से कहा कि बीजेपी-पीडीपी गठबंधन देशहित में हुआ है। बीजेपी-पीडीपी के गठबंधन बन रही सरकार जम्मू कश्मीर के लोगों के हित में है। महबूबा ने कहा, 'ये सरकार सिर्फ पावर शेयरिंग के लिए नहीं बल्कि ये सरकार राज्य के लोगों के दिल को जीतने के लिए काम करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी और मुफ्ती की मुलाकात

Mufti Mohammad Sayeed to be sworn-in as Jammu and Kashmir CM on 1 March

इस दौरान अमित शाह ने कहा, अब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुफ्ती मोहम्मद सईद की मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों नेता बातचीत के आधार पर गठबंधन के एजेंडे को अंतिम स्वरूप देंगे, जिसे एजेंडा फॉर एलायंस नाम से राज्य व देश की जनता के लिए जारी किया जाएगा।

पहली मार्च को पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और पीडीपी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद को श्रीनगर में शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा पीडीपी और बीजेपी के 6-6 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। दोनों दलों के बीच उपमुख्यमंत्री बीजेपी को देने पर भी समझौता हो गया है।

पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में पीडीपी को 87 सदस्यीय विधानसभा में 28 सीटें मिली हैं और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. बीजेपी को 25 सीटें मिली हैं।

क‌िस नेता ने क्या कहा इस सरकार के गठन पर

Mufti Mohammad Sayeed to be sworn-in as Jammu and Kashmir CM on 1 March

यह रियासत की अवाम के लिए एक टर्न‌िंग प्वाइंट होगा। अवाम को एक बेहतरीन सरकार मिलने जा रही है। निर्मल सिंह,

भाजपा हम खुले दिल और दिमाग के साथ भाजपा के साथ समझौता कर रहे हैं। दोनों पार्टियां अवाम की भलाई के लिए साथ आई हैं, हमें भरोसा है कि आने वाले दिनों में रियासत में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। नईम अख्तर,




रियासत को एक स्‍थाई सरकार की जरूरत है। अभी नहीं कहा जा सकता कि यह सरकार स्थाई होगी या नहीं। यह दोनों पार्टियां एक दूसरे के बिलकुल उलट हैं, एक तेल है तो एक पानी है फिर भी हम उम्मीद करते हैं कि यह अवाम की बेहतरी के लिए काम करेंगे। हम दोनों दलों को मुबारकबाद देते हैं। सलमान सोज, कांग्रेस


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed