फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti govt doing fraud with jammu says congress

'एम्स, कृत्रिम झील के नाम पर जम्मू के साथ छल'

Sun, 17 May 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 17 May 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
mufti govt doing fraud with jammu says congress

प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू में एम्स को खारिज करने के अलावा तवी पर प्रतिष्ठित कृत्रिम झील परियोजना पर सवालिया निशान लगाने के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री मुफ्ती सईद के बयान को जम्मू संभाग के लोगों के साथ छल बताया है। पार्टी ने सत्ता के लिए भाजपा पर जम्मू के लोगों के हितों को बेचने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा, उपप्रधान रमण भल्ला और मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने मौजूद थे। शाम लाल ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में जहां कश्मीर को केंद्रीय विश्वविद्यालय मिला, वहीं जम्मू में भी केंद्रीय विश्वविद्यालय खोला गया, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार और रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने जम्मू से भेदभाव की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।
विज्ञापन


शाम लाल शर्मा ने कहा कि कश्मीर को एम्स देने का कांग्रेस कोई विरोध नहीं करती, लेकिन जम्मू में भी एम्स खुलना चाहिए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कभी भी जम्मू के हितों की बात आती हैं, वह चुप रहते हैं। पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि कृत्रिम झील का निर्माण कार्य 85 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 करोड़ की इस परियोजना को बाकायदा तकनीकी कमेटियों की ओर से मंजूर किया गया है। 55 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च हो चुकी हैं। ऐसे में अब तकनीकी कारण बताकर कृत्रिम झील परियोजना पर सवालिया निशान लगाना जम्मू के लोगों के साथ बेइंसाफी तो है ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed