फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MTR to look after security duroing amarnath yatra

इस बार अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी ये खास सुरक्षा

Sat, 18 Apr 2015 01:36 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
MTR to look after security duroing amarnath yatra

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आर्म्ड पुलिस से अतिरिक्त जवान तैनात होंगे यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आर्म्ड, एडीजीपी) एसएम सहाय ने दी। यात्रियों को कवर करने के लिए माउंटेन रेस्क्यू टीम (पर्वतीय बचाव दल यानी एमआरटी) का गठन किया जा रहा है।

विज्ञापन


सांबा में जवानों को यात्रा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यात्रा में करीब पचास कंपनियां तैनात की जाएंगी। सहाय ने बताया कि दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए विशेष पर्वतीय बचाव दल का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें स्टैंडबाई टीमें भी तैयार की जाएंगी। आर्म्ड पुलिस के जवान लखनपुर से भवन तक तैनात किए जाएंगे। इसमें अन्य अर्द्धसैनिक बल और दूसरे सुरक्षा बल भी अलग से तैनात होंगे। पर्वतीय बचाव दल को विशेष प्रशिक्षण देने के साथ उपकरणों को भी विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक है यात्रा का पहाड़ी रास्ता

MTR to look after security duroing amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा पहाड़ी क्षेत्र में ज्यादा रहती है। ऐसे में यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा और बचाव के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। बटालियनों को बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

इसमें कोटे के मुताबिक  महिला जवानों को भी शामिल किया जाएगा। यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार जवानों की तादाद बढ़ाई जाएगी। यात्रा पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर दो जुलाई को शुरू होकर श्रवण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) पर 29 अगस्त तक 59 दिन चलेगी।

यात्रा अवधि के दौरान पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 श्रद्धालुओं के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर को मिलाकर रोजाना कुल 15 हजार श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed