इस बार अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी ये खास सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आर्म्ड पुलिस से अतिरिक्त जवान तैनात होंगे यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आर्म्ड, एडीजीपी) एसएम सहाय ने दी। यात्रियों को कवर करने के लिए माउंटेन रेस्क्यू टीम (पर्वतीय बचाव दल यानी एमआरटी) का गठन किया जा रहा है।
सांबा में जवानों को यात्रा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यात्रा में करीब पचास कंपनियां तैनात की जाएंगी। सहाय ने बताया कि दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए विशेष पर्वतीय बचाव दल का गठन किया जा रहा है।
इसमें स्टैंडबाई टीमें भी तैयार की जाएंगी। आर्म्ड पुलिस के जवान लखनपुर से भवन तक तैनात किए जाएंगे। इसमें अन्य अर्द्धसैनिक बल और दूसरे सुरक्षा बल भी अलग से तैनात होंगे। पर्वतीय बचाव दल को विशेष प्रशिक्षण देने के साथ उपकरणों को भी विकसित किया जा रहा है।
खतरनाक है यात्रा का पहाड़ी रास्ता
अमरनाथ यात्रा पहाड़ी क्षेत्र में ज्यादा रहती है। ऐसे में यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा और बचाव के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। बटालियनों को बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
इसमें कोटे के मुताबिक महिला जवानों को भी शामिल किया जाएगा। यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार जवानों की तादाद बढ़ाई जाएगी। यात्रा पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर दो जुलाई को शुरू होकर श्रवण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) पर 29 अगस्त तक 59 दिन चलेगी।
यात्रा अवधि के दौरान पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 श्रद्धालुओं के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर को मिलाकर रोजाना कुल 15 हजार श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी।