फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MP visited flood affected areas, assured help

Jammu News: सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, मदद का दिया आश्वासन

विज्ञापन
MP visited flood affected areas, assured help
भाजपा सांसद जुगल किशोर ने शनिवार को आरएस पुरा के बाढ़ प्रभावित गांवों- बडियाल ब्राह्मणा, हंसू चक और देरिया का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस संकट में उनके साथ है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल, विधायक प्रो. गारू राम भगत और एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों पर पूरी नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि रविवार को गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और वह उन्हें नुकसान की रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ से आरएस पुरा का सीमावर्ती इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है खासकर बडियाल ब्राह्मणा और हंसू चक में भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री श्याम लाल और विधायक गारू राम भगत ने बताया कि मूसलाधार बारिश और बाढ़ से धान की फसलें लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि सेना की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रखी अपनी मांगें
देरिया गांव के ग्रामीणों ने सांसद से अपनी परेशानियां साझा करते हुए कहा कि बाढ़ से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। गांव की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गांव को जोड़ने वाले मुख्य पुल का आधा हिस्सा बह गया है, जिससे संपर्क टूट गया है। धान और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। गांव के 15 से अधिक पशुओं की मौत हो गई है या वे पानी में बह गए हैं। पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने मांग की कि जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और किसानों के ऋण माफ किए जाएं। ग्रामीणों ने सांसद से सबसे पहले क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुल की मरम्मत की मांग की ताकि वे अपने खेतों तक पहुंच सकें। इस दौरान भाजपा के बॉर्डर जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी, मंडल प्रधान प्रवीण चौधरी, मंडल प्रधान देवी दिता, पूर्व सरपंच चौधरी रछपाल, सीताराम, सतपाल पप्पी, पूर्व सरपंच बिन्नी शर्मा, सतीश शर्मा राजू, बंसी लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed