केंद्र पर हमला: राहुल भट्ट के परिवार से मिलीं सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, कहा-चयनित हत्या खुफिया तंत्र के फेल होने का सबूत
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कश्मीर में हालात सामान्य नहीं है। कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं की चयनित हत्या होना इस बात का प्रमाण है और इसकी सबसे बड़ी वजह कश्मीर में खुफिया तंत्र का फेल होना है। यदि खुफिया तंत्र मजबूत होता तो कि किसी की जान नहीं जाती। जम्मू पहुंची प्रियंका ने पत्रकार वार्ता में सरकार पर जमकर हमला बोला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद एवं शिव सेना की वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सरकार पर कश्मीरी पंडितों से धोखा करने और जम्मू कश्मीर के लोगों को 370 हटाने के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि कश्मीर में हालात सामान्य नहीं है। कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं की टारगेट कीलिंग होना इस बात का प्रमाण है और इसकी सबसे बड़ी वजह कश्मीर में खुफिया तंत्र का फेल होना है।
सरकार के कश्मीर को लेकर तमाम वादे झूठे साबित
यदि खुफिया तंत्र मजबूत होता तो कि किसी की जान नहीं जाती। जम्मू पहुंची प्रियंका ने पत्रकार वार्ता में सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर में हिंदुओं का सुरक्षित माहौल देने में कामयाब नहीं हुई है। सरकार के कश्मीर को लेकर तमाम वादे झूठे साबित हुए हैं।
कश्मीर में पंडित सुरक्षित नहीं, हिंदु सुरक्षित नहीं
कश्मीर में पंडित सुरक्षित नहीं, हिंदु सुरक्षित नहीं। फिर सरकार किस तरह कहती है कि वहां हालात सामान्य हैं। सरकार कहती है कि अब कश्मीर में पत्थरबाजी नहीं होती। तो फिर यह हाइबिंड आतंकी कौन हैं। सरकार को यह समझना होगा।
निर्दोश लोगों की हत्या करवाई जा रही
कहा, देखना होगा कि कहीं यह वहीं पत्थरबाज तो नहीं हैं, जिनके हाथो में अब पिस्तौल थमा कर निर्दोश लोगों की हत्या करवाई जा रही है। टारगेट कीलिंग करने वाले यदि वहीं हैं, जिनका पुलिस में कोई रिकार्ड नहीं है तो निश्चित तौर पर समझने की जरूरत है कि कहीं यह पत्थरबाज तो नहीं हैं।
पंडितों के दर्द पर 200 करोड़ कमाने वाले कहां हैं
सासंद ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के नाम पर सरकार सिर्फ राजनीति की रही है। अब वो लोग कहां हैं, जिन्होंने पंडितों के दर्द के नाम पर 200 करोड़ रुपये कमाए। कश्मीर फाइल के बाद कश्मीर में हालात ज्यादा खराब हुए हैं।
हिंदुत्व का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए, 30 साल चलाएं सरकार
सांसद ने कि हिंदुत्ववादी बनने वालों से उन्हें सर्टिफिकेट नहीं लेना कि वह हिंदुत्ववादी हैं या नहीं। शिवसेना और उन्होंने खुद इसकी आवाज उठाई है। 1990 में उन्होंने ही इसकी आवाज उठाई थी। यह भी कहा कि शिवसेना और भाजपा में कोई समझौता नहीं होगा। हमारे खिलाफ तीन साल पहले साजिश रची गई। लेकिन शिवसेना महाराष्ट्र में तीन साल से बेहतर सरकार चला रही है और आगे 30 साल तक चलेंगे। भाजपा भ्रम पैदा करती है कि हम उनके साथ समझौता कर सकते हैं।
पीएम पैकेज महज एक छलावा
कश्मीरी पंडितों के लिए मिला पीएम पैकेज पूरा नहीं हुआ। रोजगार नहीं, घर नहीं, सुरक्षित माहौल नहीं। इससे अच्छे मनमोहन सिंह थे। जिनके वक्त पंडितों को सब मिलता था। कश्मीर में सरकारी नौकरी सुरक्षित नहीं है। सुरक्षित माहौल नहीं दिखा रहा। कश्मीर फाइल पर राजनीति की गई और इसके बाद कीलिंग शुरू हुई। जो अब तक जारी हुई है। गृहमंत्री अब तक कश्मीरी पंडितों के पास नहीं पहुंचे।
राहुल भट्ट के परिवार से मिलीं सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वीरवार को जम्मू में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट के परिवार से मुलाकात की। राहुल की कश्मीर में आतंकियों ने हत्या कर दी थी। उन्होंने राहुल के परिवार से मिलकर उनको सांत्वना दी। कहा कि महराष्ट्र सरकार उनके परिवार के लिए हमेशा आगे रहेगी। वह निजी तौर पर भी उनके परिवार के लिए जो होगा वो करेंगी।
महाराष्ट्र आएं पंडित, हम करेंगे पुनर्वास
महाराष्ट्र में पंडितों के पुनर्वास के दरवाजे खुले हैं। यहां उनके अच्छे भविष्य के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी और अच्छा करेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पंडित बसना चाहते हैं और वहां जाना चाहते हैं। लेकिन बार बार उन्हें वहां से भगा दिया जाता है। जब उनके पास सुरक्षित माहौल ही नहीं तो वह लोग वहां पर जाएंगे कैसे। इसलिए पंडितों के लिए पुनर्वास के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाना होगा। तभी यह लोग वहां जा सकेंगे।