फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mp Jugal Kishore, Election Campaign

मोदी सरकार के नेतृत्व में जम्मू में विकास को बढ़ावा मिला : जुगल

विज्ञापन
Mp Jugal Kishore, Election Campaign
भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने मंगलवार को जम्मू पश्चिचम विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में मो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू को विकास के मामले में पहली बार उचित दर्जा मिला है। विशेष तौर पर शहरी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया है और युद्धस्तर पर कार्य हो रहे हैं। शहरवासियों को लगभग सभी क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रिहाड़ी कॉलोनी, सरवाल, गुढ़ा बख्शी नगर, शक्ति नगर, तालाब तिल्लो, गोल गुजराल कैंप क्षेत्रों में मंगलवार को रोड शो करते हुए जुगल ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भाजपा व्यापक विकास और सामाजिक कल्याण के अपने रिपोर्ट कार्ड पर वोट मांग रही है, जो शानदार और सराहनीय है। 2014 से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार है और यह पहली बार है कि जब राजधानी जम्मू शहर को नया रूप दिया गया है। जम्मू को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल करने के बाद बस स्टैंड और पंजतीर्थी में मल्टी-पार्किंग सुविधाएं विकसित की गई हैं। यात्रियों के लिए ई-बसें सड़कों पर चल रही हैं, यात्री शेड बनाए गए हैं, सड़कों के किनारे कंक्रीट के फुटपाथ बनाए जा रहे हैं और इस सबने यात्रा और पैदल चलना आरामदायक बना दिया है। जम्मू के लोगों के पास आज संचार और यात्रा के बेहतर साधन हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन को अधिक प्लेटफार्मों, लिफ्ट, एस्केलेटर, तेज गति ट्रेनों के साथ विस्तारित किया गया है। जम्मू हवाई अड्डे का विस्तार किया गया है और रात्रि उड़ान सुविधा से सुसज्जित किया गया है। मेगा क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी के लिए खेल स्टेडियम विकसित किया गया है। बड़ी संख्या में लोग केबल कार/गंडोला सवारी का आनंद ले रहे हैं। बाग-ए-बहू और जंबू चिड़ियाघर में संगीतमय फव्वारा आकर्षण का केंद्र बन गया है। जम्मू ने स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान होने का गौरव हासिल किया है। तवी रिवर फ्रंट विकसित किया जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान जम्मू विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं के केंद्र के रूप में उभरा है। पूर्व मंत्री सत शर्मा ने कहा कि 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान जम्मू को हर मामले में नजरअंदाज किया गया। इस दौरान चंद्र मोहन गुप्ता, प्रमोद कपाही, चंद्र मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed