फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mp jitendra singh casted vote in municipal election of jammu kashmir

J&K: भाजपा की जीत का डंका राज्य के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी बजेगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

Mon, 08 Oct 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 08 Oct 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
mp jitendra singh casted vote in municipal election of jammu kashmir
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में मतदान कर चुनाव का बहिष्कार करने वाले दलों को मतदाताओं ने सबक सिखा दिया है। प्रजातंत्र में चुनाव पर्व के सामान होते हैं। इसका बहिष्कार करने वालों को जनता सबक सिखाती ही है।
विज्ञापन

 
जम्मू में वार्ड संख्या 53 त्रिकुटा नगर में मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में मतदाता अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार बना हुआ है। निकाय चुनाव में भी भाजपा ही जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा सभी राज्यों में जीत का डंका बजाएगी। उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकारें हो चुकी हैं और एक पार्टी पर जनता का विश्वास देश को विकास की राह पर तेजी से अग्रसर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के आरोपों के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि नेकां के दो कार्यकर्ताओं की कश्मीर में हत्या हुई। पार्टी इसका आरोप भाजपा पर लगा रही है, लेकिन देखने वाली बात यह है कि नेकां ने तो चुनाव का बहिष्कार किया हुआ है। फिर उसका भाजपा पर आरोप लगाने का क्या तुक? क्या पर्दे के पीछे नेशनल कांफ्रेंस प्राक्सी उम्मीदवार खड़े करने का काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed