फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MP Home Minister Narottam Mishra watched film in Jammu

कश्मीर फाइल्स: एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जम्मू में देखी फिल्म, कहा- सच देखकर मन व्यथित हुआ

Sun, 20 Mar 2022 12:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 12:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जम्मू में कश्मीरियों के साथ कश्मीर फाइल्स देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के संघर्ष का सच देखकर मन व्यथित हो गया। इस फिल्म को युवाओं को बार-बार देखना चाहिए।

विज्ञापन
MP Home Minister Narottam Mishra watched film in Jammu
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखने का कार्यक्रम बनाया। उन्होंने शनिवार को जम्मू के वेव मॉल में कश्मीरियों के साथ इस फिल्म को देखा। इसकी जानकारी एमपी के गृहमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा कि कश्मीरी पंडितों के संघर्ष का सच देखकर मन व्यथित हो गया। खासकर युवाओं को इसे बार-बार देखना चाहिए ताकि देश को भविष्य में ऐसे दिन फिर से न देखने पड़ें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नरसंहार को देश की जनता के सामने लाने के लिए फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं। जम्मू दौरे के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सलाथिया, प्रदेश सचिव संजय शर्मा सहित युवा मोर्चा के अन्य सदस्यों से मुलाकात भी की। बता दें कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से देशभर में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार को लेकर चर्चा का माहौल है। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। एमपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार कोशिश कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग यह फिल्म देखें। वहां पुलिसकर्मियों को भी यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी देने का फैसला किया गया है। मिश्रा ने कमलनाथ और कांग्रेस विधायकों को भी फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा था कि उन्हें वास्तविकता जानना चाहिए।  
विज्ञापन


फिल्म में कश्मीर पंडितों के बेघर होने की कहानी
अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को बेघर करने की कहानी दिखाई गई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं। लेकिन, अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed