फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Movement of heavy vehicles started from Garod bridge

Jammu News: गरोड़ पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू

Tue, 30 Sep 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 30 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles started from Garod bridge
अरनिया। अरनिया क्षेत्र के कूल कलां और कल्याणा मोड़ गांव के बीच पड़ते गरोड़ पुल से सोमवार शाम को बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। इसके चलते क्षेत्र की एक बड़ी आबादी ने राहत की सांस ली है। पिछले 40 दिन से गरोड़ पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित है। जिसके चलते अरनिया-आरएस पुरा बस सर्विस बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों को यातायात की समस्या से जूझना जना पड़ रहा था। सोमवार को भाजपा जम्मू जिला बॉर्डर के पूर्व अध्यक्ष सुनील दत्त शास्त्री की अगुवाई में एक जन प्रतिनिधिमंडल आरएस पुरा में बीआरओ कार्यालय में को अनुपम व्यास से मिला है। इसके बाद बड़े वाहनों की आवाजाही को शुरू करने के लिए अर्जी दी गई। इसके बाद अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से गरोड़ नाले का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सीमावर्ती गांव चंगिया में दशहरे के पर्व पर जय दाती मां के दरबार में फगेतरा बिरादरी की वार्षिक मेल का एक बड़ा आयोजन होता है। इसमें जम्मू कश्मीर के अलावा बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दशहरा पर्व पर सीमावर्ती क्षेत्र में बड़े आयोजन को मध्य नजर रखते हुए बीआरओ की तरफ से गरोड़ पुल से आवाजाही शुरू कर दी गई है। हालांकि बीआरओ की तरफ से अस्थाई तौर पर गरोड़ पुल का संचालन किया गया है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को यातायात की सुविधा में राहत प्रदान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा त्योहार के बाद गरोड़ नाले पर अस्थाई पुल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद बड़े वाहनों की आवाजाही एक बार फिर से बंद कर दी जाएगी। गरोड़ नाले पर मौजूदा पुल से एक समय पर एक ही वहां गुजर सकता है। पुल पर जाम और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बीआरओ की तरफ से अस्थाई पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे गरोड़ नाले पर यातायात में लोगों को सुगमता प्रदान होगी।


बीआरओ के कर्नल प्रीतम कुमार ने बताया कि दशहरा पर्व को मध्य नजर रखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही अस्थाई तौर पर शुरू की गई है। त्योहारी सीजन में लोगों को यातायात की सुविधा मुहैया करना बीआरओ की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed