{"_id":"5bb682b3867a5529224d385c","slug":"mother-urges-terrorists-to-leave-her-son-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर में अगवा युवक के परिवार का वीडियो आया सामने, मां ने मांगी बेटे के गलती की माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर में अगवा युवक के परिवार का वीडियो आया सामने, मां ने मांगी बेटे के गलती की माफी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के तुज्जर सोपोर में मंगलवार को अगवा हुए तौसीफ अहमद गनई (30) के परिवार वालों की अपील का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
वीडियो में तौसीफ की मां रोते हुए बेटे को रिहा करने की गुजारिश करते हुए माफी मांग रही है।
वीडियो में मां कह रही है कि उनके बेटे को कुछ लोगों ने दुकान से उठाया है। अगर उससे कोई गलती हुई है तो वह उसकी तरफ से माफी मांगती है। गुजारिश करती हूं कि उसका बेटा जो एक मात्र सहारा है को छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
वीडियो में पिता और बहन भी दिखाई दे रही हैं। बहन भी भाई को अगवा करने वालों से माफी मांगती नजर आ रही है। तौसीफ की मां के अनुसार वह ब्लड प्रेशर और शुगर की मरीज है और तौसीफ का पिता भी कान से दिव्यांग है। तौसीफ उनका एक मात्र सहारा है। गौरतलब है कि तौसीफ को दुकान से अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था और इस वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन