फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mother fasting for her sons

व्रत रखकर मांओ ने मांगी लाडलों की दीर्घ आयु

Thu, 21 Aug 2014 08:48 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
mother fasting for her sons
मंदिरों के शहर जम्मू में वीरवार को बच्छ दुआ का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डुग्गर संस्कृति में इस खास मौके पर  महिलाओं और नवविवाहितों ने बहते पानी वाले स्थानों पर पूजा अर्चना करके औलाद और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


पारंपरिक मीठे रोट के अलावा फल और वस्त्र का चढ़ावा लगाया गया। इस खास पूजा अर्चना के लिए नहर सहित अन्य स्थलों पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी।

महिलाओं ने व्रत रखकर आस्था जताई। शहर के साथ लगती रणवीर नहर पर बच्छ दुआ की पूजा अर्चना के लिए सबसे ज्यादा भीड़ पहुंची। महिलाओं के समूह ने द्रूवड़ी माता की पूजा अर्चना कर लाडलों की दीर्घ आयु की कामना की।

विज्ञापन

पारंपरिक गीत गाकर मनाया त्यौहार

mother fasting for her sons

इसमें पारंपरिक गीत गाए गए। जिन घरों में लड़के हुए और यहां नई शादियां हुई, उन लोगों ने द्रूवड़ी माता के सामने नतमस्तक होकर वस्त्र चढ़ाए। इस खास दिन घरों में मीठे रोट बनाने का विशेष महत्व रहता है।

माता रानी से पारिवारिक सुख-शांति मांगी गई। घरों में व्रत के लिए विशेष फलहार तैयार किया गया था। नवविवाहिताएं सज-धज कर बहते पानी वाले स्थलों पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचीं थीं। उन्होंने संतान के साथ शांति मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed